'तू नहीं मानेगी...' यह कहकर पत्नी पर टूट पड़ा पति, मरने तक चाकू से किए वार, बेटा भी घायल

मेरठ की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा पार्लर चलाती थी और वीडियो बनाती थी, पति को यह सब पसंद नहीं थी. कहासुनी के बाद उसने बेटे के सामने निशा की हत्या कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मेरठ की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा की पति ने की हत्या.

मेरठ में एक पति ने अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की हत्या कर दी. रील बनाने, प्रॉपर्टी और घरेलू विवाद में हुई कहासुनी के बाद पति पत्नी पर चाकू लेकर टूट पड़ा और तब तक हमला किया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. मां की चीख सुनकर बचाने आया बेटा भी इस हमले में घायल हो गया. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद भी जान देने की कोशिश की और अपने सीने में चाकू मार लिया.  

यह दिल दहला देने वाली घटना मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे की है. जहां प्रदीप नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी निशा और बेटे के साथ रहता था. निशा ब्यूटी पार्लर चलाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाती थी. इसे लेकर पति बार-बार मना करता था, लेकिन वह नहीं मानती थी. जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था. साथ ही, कुछ दिन से दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद चल रहा था.

प्रेमी के साथ संबंध बनाने के बाद 3 बच्चों की मां ने पति को मरवा दिया, 5 महीने से चल रहा था अफेयर

मां को बचाने के प्रयास में बेटे को भी लगा चाकू 

शुक्रवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद प्रदीप आपा खो बैठा. वह घर में रखा चाकू लेकर आया और पत्नी निशा पर ताबड़तोड़ वार करने लगा. मां की चीखें सुनकर 17 वर्षीय बेटा बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा, लेकिन सिरफिरे पिता ने उसकी भी परवाह नहीं की. मां को बचाने प्रयास में उसके भी चाकू लग गया, जिससे वह घायल हो गया. बेटे के सामने मां की मौत हो गई. पत्नी निशा की हत्या करने के बाद आरोपी प्रदीप ने खुद भी अपने सीने में चाकू मारकर जान देने की कोशिश की. घर के अंदर से आ रही चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. 

Advertisement

पुलिस ने घायल बेटे और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया 

सरधना सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने निशा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल बेटे और गंभीर रूप से घायल आरोपी पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Vivekanand Tiwari: दादा अंग्रेजों की पुलिस में रहे, खुद SI बनने से चूके; निलंबित कांस्टेबल विवेकानंद की कहानी

(मेरठ से संजू शर्मा की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Chinese APP BAT-BMS से कैसे बंद हो रहे थे ई-रिक्शा? जिस पर अब हुआ एक्शन!
Topics mentioned in this article
Meerut Crime News
Meerut News Today
UP Crime News
Influencer Murder
UP Crime News Hindi