VIDEO: पुलिस चौकी से गुजरना युवक को पड़ा भारी, हिटलर दरोगा ने बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़, वायरल हो रहा वीडियो

Hitlar Daroga: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दरोगा साहब स्कूटी पर सवार युवक को थप्पड़-पर थप्पड़ जड़ रहे हैं, जबकि युवक सफाई देता हुआ दिख रहा है. दरोगा का मन नहीं भरता है, तो उसे चौकी ले जाते हैं, जहां उसके था मारपीट की गई. युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह चौकी के सामने स्कूटी रोककर फोन पर बात कर रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
WITHOUT REASON YOUTH BEATEN UP BY UP POLICE

Mathura Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना वृंदावन में तैनात एक दरोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दरोगा स्कूटी सवार एक युवक की कॉलर पकड़कर मारता हुआ दिखा रहा है. युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह दरोगा साहब की चौकी से गुजर रहा था. वीडियो वायरल से हुई फजीहत के बाद सीओ सदर ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दरोगा साहब स्कूटी पर सवार युवक को थप्पड़-पर थप्पड़ जड़ रहे हैं, जबकि युवक सफाई देता हुआ दिख रहा है. दरोगा का मन नहीं भरता है, तो उसे चौकी ले जाते हैं, जहां उसके था मारपीट की गई. युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह चौकी के सामने स्कूटी रोककर फोन पर बात कर रहा था.

ये भी पढ़ें-Azab-Gazab: पहला ऐसा मामला, महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़का और 2 लड़की, सभी सुरक्षित!

हिटलर दरोगा ने आव न देखा ताव कॉलर पकड़ बरसाने शुरू कर दिए थप्पड़

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को स्कूटी सवार पीडि़त युवक आशीष श्रीवास्तव किसी काम से पुलिस चौकी से गुजर रहा था, तभी उसके फोन पर किसी का कॉल आ गया. पीड़ित फोन निकालकर बात कर रहा था, तभी उसके पास आ धमके दरोगा सुबोध मलिक ने आव न देखा ताव युवक का कॉलर पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ बरसाने शुरू दिए. युवक ने जब दरोगा थप्पड़ मारने के कारण पूछा तो दारोगा साहब और आग बबूला हो गए.

दरोगा कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पीड़ित को पुलिस चौकी के भीतर ले गए

आगबबूला दरोगा सुबोध मलिक कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पीड़ित को पुलिस चौकी के भीतर ले गए. इस दौरान आशीष स्कूटी से गिरने से बचा. अमानवीय तरीके से युवक को घसीटते हुए दरोगा उसे पुलिस चौकी के अंदर ले गए जहां उसके साथ चौकी स्टॉफ के द्वारा भी मारपीट की गई. पीड़ित ने बताया कि उसके पैर में चोट थी, लेकिन दरौगा ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे लगातार पीटा गया. 

ये भी पढ़ें-यूपी में मिला गड़ा हुआ खजाना, बेतवा नदी के किनारे घूम रहे युवकों के हाथ लगा 'इतिहास का जैकपॉट'

Advertisement
दरअसल, जब युवक पुलिस चौकी के सामने रूककर फोन पर बात कर रहा था तो चौकी के दरोगा को लगा कि पीड़ित उनका वीडियो बना रहा है, क्योंकि चौकी दरोगा और उनका स्टॉफ चोरी के शक में पकड़े एक 6 वर्षीय मासूम के साथ बदसलूकी कर रहे थे. बिना पड़ताल किए दरोगा साहब पीड़ित का कॉलर पकड़ लिए और उसको मारने लगे.  

बिना जांच-पड़ताल किए युवक को न केवल मारा-मीटा, बल्कि अपमानित किया गया

गौरतलब है आरोपी दरोगा सुबोध मलिक की हिटलर शाही का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.  लोग दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने बिना जांच-पड़ताल किए युवक को न केवल मारा-मीटा, बल्कि अपमानित किया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने फोन पर बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है और जांच के बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें-गोरखपुर की अनोखी शादी: आईसीयू में भर्ती दुल्हन की भरी मांग, बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया दूल्हा

Featured Video Of The Day
Silver Gold Price: चांदी के आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक, शादी के सीजन से पहले बढ़ेंगे दाम
Topics mentioned in this article