"इसने मेरा रेप किया..." मथुरा में बीच सड़क चीखने लगी लड़की, बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ी

Mathura News: वीडियो वायरल होते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई. उसने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. कहा ये भी जा रहा है कि मध्य प्रदेश की रहने वाली एक मां-बेटी का मकान को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद में पीड़िता अपने साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मथुरा में लड़की के हंगामे का वीडियो वायरल.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मथुरा के थाना जैत इलाके में एक लड़की ने सड़क पर जोरदार हंगामा करते हुए बलात्कार का आरोप लगाया
  • लड़की की मां उसे समझाती और संभालती नजर आईं जबकि भीड़ इस घटना को तमाशबीन की तरह देख रही थी
  • पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सड़क पर जमकर हंगामा कर रही है. वह चीख-चीख कर कह रही है कि इस महाराज ने मेरा बलात्कार किया है. लड़की बदहवास हालत में चीख रही है और उसकी मां उसे संभालती और समझाती नजर आ रही है. मामला मथुरा के थाना जैत इलाके का बताया जा रहा है. 

लड़की ने बीच सड़क लगाया रेप का आरोप

वहां मौजूद भीड़ इस पूरी घटना को तमाशबीन बनी देख रही है. बीच सड़क तमाशा कर ही लड़की की मां उसे वहां से ले जाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. लेकिन लड़की जाने को तैयार ही नहीं. इतना ही नहीं लड़की इस कदर बेकाबू हो जाती है कि वह सड़क पर लेट जाती है. तभी लड़की की मां पुलिस बुलाने की बात कहती है. फ़िर दौड़ते हुए बाबा के भेष में एक शख्स आया. उसे देखते ही लड़की आग बबूला हो गई. उसने गाली देते हुए कहा कि  इसे दूर करो मुझसे, इसने मेरा रेप किया है. उसके आरोप सुनते ही वह वहां से भाग गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस कह रही मकान को लेकर विवाद की बात

वीडियो वायरल होते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई. उसने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. कहा ये भी जा रहा है कि मध्य प्रदेश की रहने वाली एक मां-बेटी का मकान को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद में पीड़िता अपने साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगा रही है. हालांकि इन आरोपों की जांच चल रही है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता के आरोपों की जांच जारी

सीओ सदर, मथुरा पीतम पाल सिंह ने कहा कि थाना जैंत में रेप के मामले में मिली सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में यह भी पता चला है कि अभियुक्त ने पीड़िता की मां को अपना मकान दान पात्र के माध्यम से दिया. उस मकान पर 15 लाख का लोन चल रहा था. जिसका 10 लाख बकाया है. इस बात को लेकर अभियुक्त और पीड़िता की मां के बीच झगड़ा चल रहा है. पीड़िता और उसकी मां के लगाए आरोपों की जांच की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है.

Advertisement


ये भी पढ़ें- हवालात की सलाखों को हिलाकर चीखता चिल्लाता रहा सरबजीत, दिल्ली विधानसभा में कार घुसाने वाले का कारनामा

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Bhowanipore में लोगों को परिवर्तन चाहिए या विकास? | Baba Ka Dhaba