गोरखपुर में पत्नी और दो बच्‍चों की हत्‍या के बाद शख्स ने की खुदकुशी : यूपी पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने कहा कि घर से धुआं निकलते देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह देवकली स्थित पीड़ित परिवार के घर से धुआं निकलते देखकर स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर दो बच्‍चों समेत चार शव मिले.

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर और जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश भी मौके पर पहुंच गए.

पुलिस के अनुसार मौके पर एक आंशिक रूप से जला हुआ पुरुष का शव तथा एक महिला और दो बच्‍चों के शव बरामद किए गए, महिला और बच्चों के शरीर पर गर्दन तथा पेट पर धारदार हथियार के निशान थे.

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान इंद्र कुमार मौर्य (42), उसकी पत्नी सुशीला (38), बेटी चांदनी (10) और बेटे आर्यन (आठ) के रूप में हुई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार मौर्य पर कर्ज का बोझ था और वह शराब पीने तथा जुआ खेलने का आदी था.

ग्रोवर ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया और इसके बाद शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इंद्र कुमार ने पहली अपनी पत्‍नी और बच्‍चों को मार डाला और फिर बाद में खुद आग लगा ली. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में ईरान पर जमीनी हमला करेंगे Donald Trump? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article