लखनऊ यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे 5 छात्र सस्पेंड, 8 पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सख्त एक्शन लिया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 5 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है. जबकि 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों ने धरना-प्रदर्शन और वीसी ऑफिस घेराव किया था.
  • 28 अप्रैल को प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जबरन वीसी ऑफिस में घुसने की कोशिश की, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ था.
  • प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 5 छात्रों को सस्पेंड किया, 8 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

Lucknow University Fee Hike Student Protest: लखनऊ विश्वविद्यालय का पिछले कुछ समय से विवादों का नाता जुड़ता रहा है. बीते दिनों से विश्वविद्यालय परिसर में अलग-अलग छात्र संगठनों के द्वारा फीस बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था. बीते 28 अप्रैल को प्रदर्शन कर रहे छात्र जबरन स्पष्टीकरण मांगने VC ऑफिस में घुस गए, जिस पर उनको वहां रोका गया. इसके बाद छात्र वीसी के गाड़ी तक उनका पीछा करते हैं और स्पष्टीकरण मांगते हैं. इसके बाद वीसी ऑफिस के कुछ कर्मचारियों और छात्रों के बीच नोकझोंक और विवाद भी हुआ था. 

अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिसीप्लिनरी एक्शन लेते हुए मामले में कुल पांच छात्रों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है जबकि पांच वर्तमान छात्रों और तीन पूर्व छात्रों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है.

NSUI, समाजवादी छात्र सभा, AISA से जुड़े छात्रों ने किया था प्रदर्शन

फीस हाइक मुद्दे को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय में अलग-अलग स्टूडेंट विंग NSUI, समाजवादी छात्र सभा और AISA से जुड़े छात्रों ने कई बार फीस वृद्धि मुद्दे को लेकर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया है और VC ऑफिस का घेराव किया है. छात्रों ने कुलपति कार्यालय के सामने धरना भी दिया था और फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग की. 

प्रशासन द्वारा संवाद न करने से छात्रों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया और छात्र चेतावनी दे रहे थे कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और भी तेज होगा.

Advertisement

विवि प्रशासन ने छात्रों पर लगाए ये आरोप

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सभी छात्रों पर परिसर में अनाधिकृत रूप से धरना-प्रदर्शन करने, पूर्व छात्रों पर वर्तमान छात्रों को बहकाने, VC  ऑफिस का बेवजह घेराव करने, वीसी को जबरन रोकने, उनको जबरन खींचना तथा उनके मार्ग में बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगाए हैं.

छात्र बोले- बातचीत के बदले टरका रहा प्रशासन

करीब 10 दिन से भी ज्यादा समय से लखनऊ विश्वविद्यालय के अलग-अलग स्टूडेंट विंग के छात्र फीस हाइक के मुद्दे पर वीसी और लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पष्टीकरण चाहते हैं. छात्रों का आरोप है कि करीब 15 दिन से विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ छात्रों को संवाद के नाम पर टरकाते हुए दूरी बना रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें - लखनऊ यूनिवर्सिटी लाल बारादरी विवाद: रजिस्ट्रार की शिकायत पर अज्ञात छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज

Featured Video Of The Day
CM Bhagwant Mann: क्या विधानसभा में नशे में थे भगवंत मान, आरोपों पर क्या बोली AAP