लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों ने धरना-प्रदर्शन और वीसी ऑफिस घेराव किया था. 28 अप्रैल को प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जबरन वीसी ऑफिस में घुसने की कोशिश की, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ था. प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 5 छात्रों को सस्पेंड किया, 8 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.