BJYM Leader: उत्तर प्रदेश में लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पर गोलीबारी करने वाले आरोपी को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गोलीबारी में इस्तेमाल अवैध पिस्तौल को भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया है, जिससे भाजयुमो नेता पर दो गोलियां चलाई गई थी. गंभीर रूप से घायल श्याम चेतन तिवारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सीसीटीवी में कैद हुई घटना के बाद का वीडियो खूब वायरल हुआ था.
ये भी पढ़ें-किसान ने दिया अपनी मृत्यु भोज का आमंत्रण, Viral हुआ निमंत्रण कॉर्ड, 'मन की बात' में PM मोदी कर चुके हैं अनोखे फार्मर की तारीफ
ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है घायल नेता का इलाज, नाजुक बनी हुई है हालत
रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी में घायल भाजयुमो नेता श्याम चेतन पर गोली चलाने के बाद वैभव वाजपेयी सीसीटीवी में भागता हुआ नजर आ रहा था. ट्रॉमा सेंटर में घायल बीजेपी नेता का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लिए गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया है.
होर्डिंग और पोस्टर लगाने को लेकर पहले भी दोनों के बीच हुई मारपीट
मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले होर्डिंग व पोस्टर लगाने को लेकर पीड़ित श्याम चेतन तिवारी और आरोपी वैभव बाजपेयी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी. उसी रंजिश में वैभव ने शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया. हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गोलीबारी के लिए इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार करि लिया.
ये भी पढ़ें-लखनऊ में सरेआम मारी बीजेपी नेता को गोली, हालत नाजुक... देखें वारदात का खौफनाक VIDEO
हमले के बाद लोगों ने घायल बीजेपी नेता को बचाने की भी कोशिश की थी...
गौरतलब है सरेआम हुई गोलीबारी घटना के बाद कुछ लोगों ने गोली से घायल बीजेपी नेता श्याम को बचाने की भी कोशिश की. डंडे लेकर लोगों ने आरोपी पर हमला करना चाहा, लेकिन वैभव ने उन पर भी पिस्तौल तान दी. इसके बाद लोग पीछे हट गए थे. वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आए वैभव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस अब वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है.
ये भी पढ़ें- बंगाल में TMC की हार पर पार्टी लाइन से चूके कांग्रेस MLA, बोले, ममता बनर्जी की 'अहंकार की राजनीति' का नतीजा














