हॉस्टल में नॉनवेज ऑर्डर किया तो भड़के इंचार्ज ने छात्र को पीटा, नाराज बच्चों ने जमकर काटा बवाल

Lucknow News: शुक्रवार देर रात बीबीडी यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के छात्रों ने बवाल काटा. छात्रों का आरोप है कि एक स्टूडेंट ने मेस से रोटी ली और बाहर से नॉनवेज आर्डर किया जिस पर हॉस्टल इंचार्ज ने उसकी पिटाई कर दी. घटना से नाराज छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में खूब बवाल काटा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) स्थित बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (BBD) के हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र द्वारा बाहर से नॉनवेज मंगाने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि जानकारी होने पर हॉस्टल इंचार्ज ने छात्र की पिटाई कर दी. जिसके बाद नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. 

हॉस्टल के छात्रों ने काटा बवाल

छात्रावास के सभी छात्र एकजुट होकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. छात्रों का आरोप है कि एक स्टूडेंट ने मेस से रोटी ली और बाहर से नॉनवेज आर्डर किया जिस पर हॉस्टल इंचार्ज ने उसकी पिटाई कर दी.

छात्रों का हॉस्टल इंचार्ज पर गंभीर आरोप

छात्रों ने बताया कि एक छात्र ने बाहर से नॉनवेज ऑर्डर किया था और हॉस्टल मेस से रोटियां पैक कराई थीं. इसकी जानकारी हॉस्टल इंचार्ज को हो गई..जिसके बाद इंचार्ज और छात्र के बीच कहासुनी हो गई. इस दौरान हॉस्टल इंचार्ज ने छात्र के साथ मारपीट कर दी.

 रात भर छात्रों ने कैंपस में काटा बवाल

हॉस्टल इंचार्ज शुभम के द्वारा छात्र को पीटने की जानकारी मिलने पर छात्रावास के सभी छात्र एकजुट हो गए और जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा, इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ, जिसके बाद यूनिवर्सिटी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली कैसे बनी नीट पेपर लीक नेटवर्क की अहम किरदार, तलाश कर लाती थी 'शिकार'

Featured Video Of The Day
Mamata की बैठक, कालीघाट आवास पर पहुंचे सिर्फ 3 सांसद और 8 विधायक, 58 बागी विधायकों ने बनाया अलग गुट
Topics mentioned in this article