Dead Body Found In Trunk: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में बुधवार रात हुए एक बड़े अपराध ने लोगों को एक पुराने क्राइम टीवी सीरियल के एक पुराने एपीसोड याद दिला दी असल जिंदगी में घटे इस घटना के चश्मदीदों ने हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार को झाड़ियों के पास एक संदूक फेंकते हुए देखा. चश्मदीदों ने पुलिस को मामले की तुरंत सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची टीम ने जब संदूक को खोलकर देखा तो वो दंग रह गए.
ये भी पढ़ें-भोपाल एयरपोर्ट में सुरक्षा तलाशी के दौरान कारतूस के साथ पकड़ा गया फ्रांसीसी नागरिक, हिरासत में लिया गया
रात के अंधेरे में हाइवे पर घटी खौफनाक घटना को लोगों ने अपनी आंखों से देखा
गौरतलब है कुछ साल पहले जुर्म की दस्तानों को क्राइम पेट्रोल फियर फाइल्स के जरिए लोगों के सामने पेश करने वाली हॉरर शो टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था, जिसकी बानगी बुधवार रात को कौशाम्बी जिले के लोगों ने लाइव देख लिया. रात के अंधेरे में घटी खौफनाक घटना को आसपास मौजूद लोगों ने अपने आंखों से देखा था. हाइवे पर रुकी एक तेज रफ्तार कार से उतरे दो लोग संदिग्ध संदूक को झाड़ियों में फेंककर मौके से फरार हो गए थे.
झाड़ियों में मिली संदिग्ध संदूक को खोलती हुई पुलिस की टीम
हाइवे पर कार में सवार होकर आए दो लोग संदूक झाड़ियो में चुपचाप निकल गए थे
रिपोर्ट के मुताबिक जिले के कोखराज इलाके में सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों ने देखा कि हाइवे पर एक कार में सवार दो लोग संदूक को सड़क के किनारे फेंककर गए थे. संदिग्ध संदूक के बारे में जानने के लिए लोग संदूक के पास गए, लेकिन संदूक खोलने की किसी की हिम्मत नहीं हुई. संदिग्ध संदूक की सूचना फिर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी ने संदूक को खोला तो वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.
ये भी पढ़ें-महाकाल मंदिर में निःशुल्क भस्म आरती बंद, चुकाने होंगे 200 रुपए, ऑनलाइन बुकिंग का समय भी बदला
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ASP राजेश कुमार सिंह
संदूक के अंदर बंधी हुई अवस्था में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एडिशनल एसपी ने बताया कि, पुलिस को एक संदिग्ध संदूक हाइवे पर सड़क किनारे मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची. संदूक खोला गया तो महिला की लाश संदूक के अंदर बंधी हुई अवस्था में पाई गई, जिसकी जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है. उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं, क्योंकि स्थानीय लोगों ने बताया कि संदूक को कार से फेंका गया था.














