Girlfriend Obscene Video: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक लड़के ने कथित प्रेमिका को नशीली पदार्थ खिलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और पीड़िता को दो साल तक वीडिया वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी दो साल तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से रेप करता और आपत्ति जताने पर पीड़िता को मारता-पीटता था.
झूठे प्रेम के जाल में फंसाया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जिसने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया फिर ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और दुष्कर्म का वीडियो बनाकर दो साल तक उसको ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता के आपत्ति जताने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करने से भी गुरेज नहीं करता था.
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से दो साल तक रेप किया
मामला करारी थाना क्षेत्र का है, जहां युवती अपने परिवार वालों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंची, आरोपी के खिलाफ आवेदन देते हुए पीड़िता ने बताया कि महेवाघाट थाना इलाके का निवासी आरोपी संदीप कुमार पुत्र मुंशी लाल ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और नशे की हालत में उसके साथ रेप किया और बनाए आपत्तिजनक वीडियो की क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: एक्स गर्लफ्रेंड के घर पर पार्टी करने गया था पति, पीछे-पीछे पहुंच गई पत्नी, जमकर चले लात -घूसे
रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी संदीप कुमार को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह ने कहा कि पीड़िता के आरोप पर मुखबिर द्वारा संदीप को गिरफ्तार किया गया है और अग्रिम कर्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी संदीप कुमार से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उसको जेल भेजने की तैयारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें-मीरा रोड चाकू कांड मामले में चौंकाने वाला खुलासा, अमेरिका रिटर्न जैब जुबेर अंसारी के बेहद खतरनाक थे मंसूबे?














