अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने और ऊर्जा क्षेत्र में बातचीत पर जोर दिया है. रुबियो 23 से 26 मई तक भारत के कई शहरों का दौरा करेंगे और क्वाड देशों के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे. अमेरिका भारत को ऊर्जा निर्यात बढ़ाने का इच्छुक है और वेनेजुएला के तेल में भी सहयोग के अवसर तलाश रहे हैं.