VIDEO: बुजुर्ग महिला को लात-घूंसों से पीटा, जातिसूचक गाली-गलौज के बाद बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल

Elderly Women Assault: मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है, जहां दबंग पड़ोसियों ने 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को न सिर्फ घर से बाहर खींच लिया, बल्कि बीच सड़क पर बेरहमी से उसे गिराकर उसको पीटा. बुुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जिसका क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ELDERLY WOMAN BEATEN AFTER OPPOSEING OF CASTE-RELATED ABUSE

Kanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक बेहद ही चौकाने वाला वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में तीन-चार लोग एक बुजुर्ग महिला को लात-घूसो और लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटते नजर आ रहे है. पीड़ित महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि पड़ोसियों द्वारा दिए जा रहे जातिसूचक गाली-गलौज का उसने विरोध किया था, जिसका परिणाम था कि पड़ोसी 55 वर्षीय महिला पर जानवरों पर टूट पड़े.

मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है, जहां दबंग पड़ोसियों ने 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को न सिर्फ घर से बाहर खींच लिया, बल्कि बीच सड़क पर बेरहमी से उसे गिराकर उसको पीटा. बुुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जिसका क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-Maa Bamleshwari Temple: 1000 सीढ़ी चढ़कर श्रद्धालु पहुंचते हैं मंदिर, नवरात्रि में लगता है तांता, सुरक्षा में तैनात होते हैं 1200 जवान

गाली-गलौज का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को घसीटकर लात-घूसों से पीटा

रिपोर्ट के मुताबिक चकेरी थाना क्षेत्र के बीवीपुर क्रॉसिंग इलाके में रहने वाली पीड़िता की पहचान पार्वती पासवान के रूप में हुई है. वारदात मंगलवार रात करीब 9 बजे हुआ, जब पीड़िता अपने घर में बैठी थीं. इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे. जब बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पीड़िता को उसके घर से घसीटते हुए सड़क पर ले गए और उसको खूब मारा.

आरोपी जातिसूचक शब्दों के जरिए उसे अपमानित करने की कोशिश कर रहे थे

लगातार हो रहे हमलों से जार-जार हुई महिला रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हमलावर नहीं रूके. लहुलुहान हालत में थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान आरोपी जातिसूचक शब्दों के जरिए उसे अपमानित करने की कोशिश कर रहे थे. महिला के गंभीर चोटों की पहचान के लिए पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया.

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर बुजुर्ग के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया. इसके बाद उस पर लात-घूंसों की बरसात शुरू कर दी. चश्मदीदों ने बताया कि बीच-बचाव की कोशिशों के बावजूद हमलावर नहीं रुके. इसी बीच एक आरोपी डंडा लेकर वहां पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए बुजुर्ग महिला को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए.

केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए चकेरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-सास-ससुर और पति को 10-10 साल का कठोर कारावास, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नववधू ने कर ली थी खुदकुशी

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Hormuz Strait पर टोल की तैयारी में ईरान... नए कानून की है तैयारी | BREAKING NEWS