किसी की नौकरी नहीं जाएगी... जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले परिवारों के युवाओं को MLA ने दिया भरोसा

Jewar Airport News: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने प्रभावित परिवारों के युवाओं से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले परिवारों के युवाओं की नौकरी की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की है और वह पूरी होकर रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
jewar airport news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाएगा
  • जमीन देने वाले परिवारों के युवाओं को नौकरी देने को लेकर विवाद हुआ, लेकिन विधायक ने सभी को नौकरी का भरोसा दिया
  • विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी बदलने पर भी युवाओं की नौकरी सुरक्षित रहेगी और निकाला नहीं जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जेवर:

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख करीब है, आगामी 28 मार्च को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे जिसके बाद इसे आमजनों के लिए खोल दिया जाएगा,लेकिन इसके पहले ही जमीन देने वाले परिवार के युवाओं को नौकरी देने पर विवाद मचा है. हालांकि इस विवादा पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सभी युवाओं को भरोसा दिलाया है कि उन सभी को नौकरी दी जाएगी और ना ही एयरपोर्ट से उनको निकाला जाएगा. उन्होंने ये भी साफ किया कि कंपनी बदलने के बाद भी उनकी नौकरी नहीं जाएगी. 

नौकरी सुरक्षित, कोई नहीं छीनेगा

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने प्रभावित परिवारों के युवाओं  से  बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि  एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले परिवारों के युवाओं की नौकरी की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की है और वह पूरी होकर रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि एयरपोर्ट पर काम करने वाली कंपनी बदल भी जाती है, तब भी स्थानीय युवाओं की नौकरी सुरक्षित रहेगी और उन्हें हटाया नहीं जाएगा.

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि कोई भी कंपनी प्रभावित परिवारों के युवाओं की नौकरी खत्म नहीं कर सकेगी.यहां लोगों ने अपनी एयरपोर्ट के लिए जमीन दी है और कोई भी कंपनी चाह कर भी उन बच्चों को नौकरी से नहीं निकल सकती. विधायक और NIAL के एसीईओ के आश्वासन के बाद युवाओं को राहत मिली है.

यह भी पढ़ें- देसी सस्ता खाना, स्मार्ट पार्किंग और नो क्यू चेक इन... नोएडा एयरपोर्ट पर आम यात्रियों को भी ये 6 खास सुविधाएं मिलेंगी
 

Advertisement

कहीं सुनवाई नहीं हुई इसलिए धरना दिया 

एयरपोर्ट से प्रभावित करीब 30-40 युवाओं ने 16 मार्च को एयरपोर्ट जाने वाले रोड पर धरना दे दिया था. इस धरने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. इन सभी युवाओं का कहना था हमने स्थानीय विधायक को पत्र लिखा और उप जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा पर हमारी नौकरी के लिए कहीं भी सुनवाई नहीं हुई, तब जाकर हम लोगों ने धरना दिया. देर रात तक चले धरने को लेकर सभी युवाओं को जेवर विधायक ने आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों के बच्चों को एयरपोर्ट में नौकरी जरूर मिलेगी, तब जाकर सभी युवाओं ने यह धरना समाप्त किया और राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें-  उद्घाटन से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी, 5 पुलिस चौकियां स्थापित, CM योगी कल लेंगे जायजा

Advertisement
Featured Video Of The Day
VIDEO: यूपी के किसान का कमाल, खेत में उगा दी 5 फीट लंबी मूली