शादी के बाद याद आया Ex बॉयफ्रेंड, 10 साल पुराना प्‍यार पाने को पार की दीवानगी की सारी हदें

यूपी के जालौन ज‍िले के उरई में एक विवाहिता अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर टावर पर जा बैठी. पुलिस द्वारा प्रेमी को बुलाए जाने के बाद ही वह नीचे उतरी. जान‍िए क्‍या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जालौन: प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, 3 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में एक शादीशुदा महिला बीएसएनएल कार्यालय परिसर के टावर पर चढ़ गई थी
  • महिला ने प्रेमी आसिफ अंसारी से शादी की जिद पर टावर पर करीब तीन घंटे तक डेरा डाला था
  • पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर महिला को समझाने का प्रयास कर रहे थे और भीड़ जमा हो गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

UP News:  उत्तर प्रदेश के जालौन के उरई में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शादीशुदा महिला प्रेमी से शादी की जिद को लेकर बीएसएनएल कार्यालय परिसर में लगे टावर पर चढ़ गई. वहीं महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी के मौके पर पहुंचने और समझाने पर महिला नीचे उतर आई. नीचे आते ही वह प्रेमी से लिपटकर रोने लगी.

आसिफ अंसारी से 10 साल से प्रेम संबंध

बता दें कि एट कोतवाली क्षेत्र के पिरोना गांव निवासी आरती कुशवाहा का उरई कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी निवासी आसिफ अंसारी पुत्र कयूब अंसारी से पिछले करीब 10 वर्षों से प्रेम संबंध था. बताया गया कि आरती की पहली शादी चमारी गांव निवासी राहुल कुशवाहा से हुई थी, लेकिन पति की मौत के बाद परिवार ने उसकी दूसरी शादी अमीटा गांव निवासी युवक से करा दी थी. इसके बावजूद वह अपने पुराने प्रेमी आसिफ को नहीं भूल पाई. 

jalaun urai woman climbs tower marriage demand lover asif ansari
Photo Credit: NDTV

प्रेमी को बुलाने पर नीचे उतरी 

गुरुवार को आरती अचानक उरई स्थित बीएसएनएल कार्यालय पहुंची और वहां लगे टावर पर चढ़ गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह प्रेमी आसिफ को बुलाने और उससे शादी कराने की मांग पर अड़ी रही. करीब तीन घंटे तक महिला तेज धूप में टावर पर बैठी रही. इस दौरान नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही और लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए. बाद में पुलिस ने प्रेमी आसिफ को मौके पर बुलाया. उसके पहुंचने और बातचीत करने के बाद महिला नीचे उतरने को तैयार हुई.

आरती बोली-आस‍िफ से करती हूं प्‍यार 

नीचे आने के बाद आरती ने बताया कि वह आसिफ से बेहद प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है. उसका आरोप है कि आसिफ ने पहले उसे किसी और से शादी नहीं करने दी, लेकिन बाद में परिस्थितियों के चलते उसकी दूसरी शादी हो गई. वहीं आसिफ ने बताया कि करीब छह महीने पहले आरती ने उसके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज कराया था. महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- सास ने दामाद को भिजवाया जेल तो पत्नी चढ़ गई टावर पर! हैरान-परेशान पुलिस को जेल से लाना पड़ा पति

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Breaking News: NEET Exam 2026 को लेकर बड़ी खबर | BREAKING NEWS