मजदूर की बेटी बन गई 'करोड़पति', आयकर व‍िभाग ने भेजा 20 करोड़ का नोट‍िस, पर‍िवार रह गया दंग

उन्नाव जिले की एक स्नातक छात्रा को शुक्रवार को 20.98 करोड़ रुपये की कथित आय और व्यावसायिक लेनदेन के संबंध में आयकर विभाग से समन मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

उन्नाव जिले की एक स्नातक छात्रा को शुक्रवार को 20.98 करोड़ रुपये की कथित आय और व्यावसायिक लेनदेन के संबंध में आयकर विभाग से समन मिला है. छात्रा का दावा है कि दिल्ली की एक फर्जी कंपनी ने उसके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग किया है.  गिरिजाबाग इलाके की निवासी रश्मि सविता ने कहा कि आयकर विभाग (चंडीगढ़) ने उसके खिलाफ आयकर अधिनियम की धारा 131 (1ए) के तहत एक समन जारी किया था, जिसमें पांच मई तक जवाब मांगा गया था. 

छात्रा के अनुसार समन में कथित तौर पर 20.98 करोड़ रुपये की आय और व्यावसायिक लेनदेन के बारे में जानकारी मांगी गई थी. रश्मि ने कहा कि मामले के बारे में जानकारी जुटाने पर उन्हें पता चला कि 'आरएस एंटरप्राइजेज' नाम की एक कंपनी कथित तौर पर उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में काम कर रही थी. 

छात्रा ने कहा - उसे इस कंपनी की कोई जानकारी नहीं

छात्रा के अनुसार, कंपनी ने 15 जनवरी, 2025 को परिचालन शुरू किया और नौ मई, 2025 को बंद कर दिया गया. उसने कहा कि उसे इस कंपनी या इससे जुड़े किसी भी व्यवसाय के बारे में कोई जानकारी नहीं है. 

दिहाड़ी मजदूर हैं रश्मि के पि‍ता 

रश्मि के पिता अजय शंकर दिहाड़ी मजदूर हैं. परिवार का कहना है कि उसने कभी कोई कंपनी स्थापित नहीं की और न ही करोड़ों रुपये का कारोबार किया. परिवार को संदेह है कि किसी ने धोखाधड़ी से एक कंपनी स्थापित करने और वित्तीय लेनदेन करने के लिए उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया है. छात्रा ने कहा कि उन्होंने अपना जवाब आयकर विभाग को सौंप दिया है. इसके अतिरिक्त, उसने अपने आधार और पैन कार्ड के दुरुपयोग के बारे में चिंता जताते हुए सार्वजनिक शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है. उसने पुलिस को एक औपचारिक अनुरोध भी सौंपा है जिसमें मामले की जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की गई है.
 

Advertisement

पंचर बनाने वाला रातोंरात बन गया करोड़पत‍ि? CGST की टीम पहुंची घर तो नजारा देख अधि‍कारी रह गए दंग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत का दौरा करेंगे, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने की घोषणा
Topics mentioned in this article
Unnao
Unnao News
Income Tax
IT Deparment
UP News