THAR बेकाबू होने से एक्‍सीडेंट में BJP नेता की मौत, इकलौते बेटे थे प्रशांत त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक भीषण सड़क हादसे में कन्नौज के युवा भाजपा नेता प्रशांत त्रिपाठी का निधन हो गया. थार गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से हुए इस हादसे में उनके पांच अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Hardoi Road Accident, Prashant Tripathi BJP
NDTV

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में माधौगंज-कन्नौज मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि उनके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा मटियामऊ गांव के पास हुआ. प्रशांत त्रिपाठी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और उनके पिता गोपाल त्रिपाठी बदहवास हो गए.

जानकारी के अनुसार, सभी लोग थार गाड़ी से सीतापुर जनपद के सिधौली क्षेत्र में आयोजित एक तिलक समारोह से वापस कन्नौज लौट रहे थे. तभी देर रात सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कन्नौज जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्रशांत त्रिपाठी और शुभम तिवारी को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया.

भाजपा के सक्रिय युवा नेताओं में थी पहचान

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में विकास पांडेय, शुभम तिवारी, बादल तिवारी, अमन तिवारी (सभी निवासी जसोदा कस्बा, कन्नौज) और पांडेय पुरवा निवासी निशांत अग्निहोत्री शामिल हैं. प्रशांत त्रिपाठी कन्नौज के जसोदा कस्बे के निवासी थे और क्षेत्र के सक्रिय युवा भाजपा नेताओं में उनकी गिनती होती थी.

Advertisement

प्रशांत के परिवार में उनकी पत्नी मानसी और चार वर्षीय पुत्री कनिका हैं. उनके पिता गोपाल त्रिपाठी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं. इस मामले में थाना प्रभारी विद्यासागर पाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को उनके साथी उपचार के लिए ले गए थे, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

 ये भी पढ़ें- "मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए", Video देख आंखें फटी रह गईं

Featured Video Of The Day
Bengal News: TMC नेता Abhishek Benerjee पर भीड़ ने किया हमला! मचा बवाल! | Breaking | Mamata | NDTV
Topics mentioned in this article