हापुड़ में दीपांशु पर हमले का मामला गरमाया, खोड़ा सूर्या मर्डर केस से जोड़ रहे लोग

हापुड़ में 5 जून की रात घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला किया था. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल है. दो सर्जरी के बाद भी उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कार्रवाई की मांग को ले थाने में जुटी लोगों की भीड़.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर तनावपूर्ण माहौल बनता नजर आ रहा है.
  • उसकी हालत गंभीर है. लोग इसे गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर केस से जोड़ रहे हैं.
  • पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय थान प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
हापुड़:

हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर तनावपूर्ण माहौल बनता नजर आ रहा है. 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था. उसकी हालत गंभीर है. लोग इसे गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर केस से जोड़ रहे हैं. दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र की घटना

हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब दीपांशु शर्मा नाम के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया. आरोप है कि पांच जून की रात दीपांशु बाजार से घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया. 

अरमान, फैजान और उसके साथियों पर हमले का आरोप

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि अरमान, फैजान और उनके साथियों ने दीपांशु को घेरकर उसके चेहरे और सीने पर चाकुओं से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दीपांशु ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे. 

मेरठ में चल रहा दीपांशु का इलाज, दो ऑपरेशन के बाद भी स्थिति गंभीर

बाद में उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने युवक के दो ऑपरेशन किए हैं, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.

Advertisement

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की धरपकड़ तेज

वहीं पुलिस के अनुसार मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है. सिम्भावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया, 'मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अरमान, फैजान समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.'

यह भी पढे़ं - सूर्या मर्डर केस: खोड़ा में असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने नोटिस चिपकाया; 15 दिन की मोहलत क्यों दी?

Featured Video Of The Day
Khan Sir को जेल या बेल? कोचिंग सेंटर को भी अल्टीमेटम!