हमीरपुर में NH 34 पर वैन और ट्रक में भिड़ंत, चार बारातियों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Hamirpur NH 34 Accident: हमीरपुर के नेशनल हाईवे-34 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
(फाइल फोटो)

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में नेशनल हाइवे 34 पर भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन बारातियों की गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों के को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, बारातियों से भरी ओमनी कार तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई. कार बारातियों को लेकर हमीरपुर से महोबा जिले जा रही थी. यह घटना मौदहा कोतवाली इलाके के नाराइच रोड की है.

वैन के परखच्चे उड़े

जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बारात महोबा के ग्राम खड्डी पहरा जा रही थी. बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से यात्रा कर रहे थे, लेकिन छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए.

चार लोगों की मौत

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इसकी पहचान उर्दना निवासी मोहन, डामर निवासी कमलेश, तिंदुही निवासी आशीष और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है. वहीं दिलीप, रोहित और बाबूजी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

तीन की हालत गंभीर

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, सीओ मौदहा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मौदहा सीएचसी अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 6 दिन की बच्ची को करोड़पति दंपती ने 1 लाख में खरीदा, 2 साल बाद सड़क किनारे फेंका, मानव तस्करी से जुड़ा नेटवर्क; 6 आरोपी गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
UP Power Crisis: यूपी में बिजली संकट को लेकर Akhilesh Yadav ने योगी सरकार को घेरा! | Breaking News
Topics mentioned in this article