क्लास 2 का बच्चा बना 'पंडित'... अनोखे तरीके से कराई चाचा की शादी, एक दूसरे के हुए दूल्हा-दुल्हन

Gonda Unique Wedding: गोंडा जिले के सतिया गांव के सुभाष वर्मा और बस्ती जिले की रहने वाली अर्चना वर्मा की शादी वैसे आम थी, लेकिन यह जिस तरह से की गई उससे चर्चा में आई. सुभाष के भतीजे ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर चाचा-चाची की शादी कराई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gonda Unique Wedding: Nephew Turns 'Priest', Makes Uncle-Aunt Swear by the Constitution

Gonda Unique Wedding, Nephew Turns Priest Makes Uncle-Aunt Swear by the Constitution: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक अनोखी शादी चर्चा में बनी हुई है. यह शादी क्लास 2 में पढ़ने वाले 8 साल के बच्चे ने कराई है. दूल्हा-दुल्हन रिश्ते में बच्चे के चाचा-चाची हैं. शादी में 'पंडित' की भूमिका में नजर आए बच्चे ने जयमाला स्टेज पर धार्मिक मंत्र की जगह संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और इस बीच दूल्हा-दूल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की रस्म अदा किया. वरमाला के बाद दोनों संविधान की शपथ लेकर एक दूसरे के हो गए.  

यह शादी गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के सतिया गांव के रहने वाले सुभाष वर्मा (28) की थी, जो बस्ती जिले की रहने वाली अर्चना वर्मा के साथ 6 मई 2026 को विवाह बंधन में बंधे. सुभाष वर्मा मुंबई की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं. वैसे तो यह शादी आम थी, लेकिन यह जिस तरह से की गई उससे चर्चा में आई.   

Gonda's Unique Wedding: Nephew Turns 'Priest', Makes Uncle-Aunt Swear by the Constitution.

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

भतीजे ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शादी संपन्न कराई

दरअसल, यह शादी सुभाष वर्मा के भाई जैस वर्मा के आठ साल के बेटे तन्मय वर्मा ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शादी संपन्न कराई. अन्य शादियों की तरह यहां किसी पंडित ने मंत्र नहीं पढ़े. स्टेज पर भतीजे ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और उसके चाचा-चाची वरमाला पहनाकर एक दूसरे के हो गए. इस दौरान   समारोह के दौरान अन्य लोगों ने भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ी.  

Advertisement

RSS प्रमुख भागवत ने की अंतरजातीय विवाह की वकालत, 1942 की ऐतिहासिक शादी को किया याद, इन मुद्दों पर भी बोले

इस तरह से क्यों की गई शादी?

दूल्हे सुभाष वर्मा के भाई जैस वर्मा ने इस अनोखी शादी को लेकर कहा कि देश में धर्म का राजनीतिकरण हो रहा है. जिससे हमारा समाज लगातार बिखरता जा रहा है. इस तरह से शादी करने के पीछे हमारे परिवार का उद्देश्य था कि संविधान ही एक ऐसा चीज है जो सर्वमान्य है, जिसके शरण में आज नहीं तो कल सबको जाना है. ऐसे में हमने इसकी शुरुआत की है.

Advertisement

(गोंडा से अनुराग सिंह की रिपोर्ट)  

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव के वो आखिरी 2 घंटे! | Akhilesh Yadav | Kachehri