गाली-गलौच,लाठी-डंडे भी चले; गाजियाबाद में पंचायत चुनाव पर मचा बवाल,जान लेने की कोशिश

मामला गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम नहाली का है. दो पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया.घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की जान जोखिम में डालते हुए मारपीट और गाली-गलौच भी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद के ग्राम नहाली में पंचायत चुनाव को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हिंसक झड़प
  • झड़प में दोनों पक्षों ने सार्वजनिक स्थान पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला किया
  • पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आया है. सार्वजनिक स्थान पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया है. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

मामला गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम नहाली का है.जानकारी के मुताबिक,दो पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया.घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की जान जोखिम में डालते हुए मारपीट और गाली-गलौच भी की.

6 आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2), 352, 115(2), 351(3) और 125 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत पुलिस टीम का गठन किया गया.भोजपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फजल मोहम्मद उर्फ भुट्टू,सलीम,अतीक,तालिब,रिजवान और जाबिर को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी ग्राम नहाली के निवासी बताए जा रहे हैं.पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है. 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर कहासुनी हुई थी.इसी रंजिश में दोनों पक्ष इकट्ठा हुए और एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में शपथ लेते ही विजय ने 'बरसाया' पैसा!