सोसायटी में आसपास पड़ी थीं 3 लाशें, माथा पीटती मां... गाजियाबाद में मंजर देख दहल गया हर दिल

गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी. गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर तीनों ने ये कदम उठा लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों ने रात दो बजे नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
  • तीनों बहनें एक साथ रहती थीं और रोजमर्रा के सभी काम साथ में करती थीं, जैसे खाना, स्कूल जाना और सोना
  • बच्‍चों की मां ने तीनों बेटियों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए खुद को कोसना और पीटना शुरू कर दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

'मेरी तीन फूल-सी लड़कियां थीं. तीनों चली गईं. हे भगवान तूने ये क्‍या किया... मेरी बच्चियों को नहीं लेकर जाओ. मेरी पट्टो को नहीं ले जाओ.' एक मां के सामने उसकी तीन नाबालिग बेटियों की लाशें पड़ी थी. बदहवास मां खुद को कोस रही थीं, माथा पीट रही थीं. खुद से सवाल कर रही थी कि क्‍यों बेटियों से दूर गई. गाजियाबाद की सोसायटी में जिसने भी ये मंजर देखा, उसका दिल दहल उठा. गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर बीती रात आत्‍महत्‍या कर ली. बताया जा रहा है कि इन तीनों बहनों को ऑनलाइन कोरियन लव गेम की लत लग चुकी थी. इसी की वजह से तीनों ने सुसाइड कर लिया. 

मां के सामने 3 बेटियों के शव 

तीनों बहनों ने घर की बालकनी से मंगलवार रात को छलांग लगाई. तीनों के शव सोसायटी में थे. मां ने जब अपनी तीनों बेटियों के शवों को देखा, तो वह बदहवास हो गईं. वह अपने आपको को कोसने लगीं... रोते हुए मां ने कहा, 'मेरी तीन फूल जैसी बेटियां थी, तीनों की मौत हो गई. मैं क्‍यों उन्‍हें छोड़कर गई. भगवान तूने ये क्‍या किया. मैं अब तेरी पूजा कभी नहीं करूंगी. मैंने इन्‍हें गेम खेलने के लिए क्‍यों रोका.' इसके बाद मां खुद को चप्‍पल से पीटने लगी. ऐसे में जब पुलिस तीनों शवों को लेकर जाने लगी, तो मां कहने लगी- मेरी बेटियों को मत लेकर जाओ...

ये भी पढ़ें :- बहनें नहीं, 3 सहेलियां थीं... साथ में दे दी जान, गाजियाबाद की बच्चियों की ये बात रुला रही 

रात 2 बजे 9वीं मंजिल से लगाई छलांग

बता दें कि भारत सिटी सोसाइटी में ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने मंगलवार रात 2 बजे 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें भारत सिटी B1 टावर के फ्लैट 907 में रहती थीं. तीनों बहनें एक साथ सभी काम किया करती थीं, जैसे खाना, स्कूल जाना, सोना और रोजमर्रा के सभी काम. बीती रात लगभग 2 बजे तीनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें :- उम्र 12, 14, 16 साल... गाजियाबाद में 9वें फ्लोर से कूद गईं 3 सगी बहनें, ऑनलाइन गेम की लत का शक

Featured Video Of The Day
Lucknow Blue Drum Case: पढ़ने को लेकर बेटे ने पिता को मारी गोली फिर शव के टुकड़े कर ड्रम में फेंका