Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित गोल चक्कर पर त्यागी मार्केट में अगा लग गई. देखते ही देखते करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानों में आग फैल गई. मार्केट के चारों तरफ हाई राइस बिल्डिंग और पास में ही सीएनजी पंप था, इससे घटना से अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच एक फ्लैट में भी आग लगी गई. सूचना पर गाजियाबाद और नोएडा की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल, यह साफ नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी थी.
एक फ्लैट में भी भड़की आग
जिस दौरान यह हादसा हुआ, उसी समय त्यागी मार्केट से करीब 200 मीटर दूर अजनारा सोसायटी के 20वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट पर भी आग लग गई. गनीमत यह रही कि हादसे के समय फ्लैट में कोई नहीं था. घटना के बाद आनन-फानन में दो टीमें बनाकर मार्केट और फ्लैट की आग बुझाने के प्रयास शुरू किया गए.
UP के शहजाद हरिद्वार में बने 'शंकर', परिवार संग अपनाया हिंदू धर्म, क्यों सता रहा डर?
दो टीमें बनाकर आग पर पाया काबू
गाजियाबाद के दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन को त्यागी मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी, तत्काल गाजियाबाद के सभी फायर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग के विकराल रूप को देखते हुए नोएडा से भी गाड़ी मंगाई गईं. दो टीमें बनाकर मार्केट और फ्लैट की आग बुझाई गई, इस दौरान 10 गाड़ियों का उपयोग किया गया.
शुगर कंट्रोल चूर्ण में मिली ये अंग्रेजी दवा, हिरण के सींग से बना रहे थे आयुर्वेदिक भस्म, फैक्ट्री पर छापा
हादसे के कारण अभी साफ नहीं
अब तक यह साफ नहीं हो पया है कि आग कैसे लगी, पुलिस घटना की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस मार्केट में आग लगी वह किसी की निजी जमीन है. ऐसे में इसे लेकर भी जांच हो सकती है कि यह मार्केट वैध है या अवैध.














