- गाजियाबाद में 5 दिन पहले एस्ट्रोलॉजर सुसाइड केस में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे
- पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट पर राजवीर की मां सतनाम कंबल में लिपटी हुई मृत मिली थीं
- राजवीर अपनी मां के मरने के बाद भी उनके शव के साथ रहा, पत्नी अपने बेटे के साथ अलग रहती थी
गाजियाबाद में 5 दिन पहले एस्ट्रोलॉजर सुसाइड केस में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अभी भी ज्योतिषाचार्य की मां की मौत रहस्य बनी हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन यह तय है की महिला की मौत नेचुरल तरीके से हुई है. पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक बेटा अपनी मां की लाश के साथ दो दिन तक सोया रहा और बाद में उसने खुद भी सुसाइड कर लिया.
बेटे की हत्या नहीं नैचुरल डेथ
गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र की महागुनपुरम हाई राइज सोसायटी में रहने वाले करीब 40 साल के राजवीर ने 13वी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी थी. दोपहर हुई इस घटना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट पर राजवीर की मां सतनाम कंबल में लिपटी हुई मृत मिली थीं. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेजा था. सतनाम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन यह तय है कि उनकी हत्या नहीं की गई है.
यह पढ़ें- अवैध संबंध पर रार, गाजियाबाद में 7 बच्चों के पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट
डेढ़ दिन मां के शव के साथ सोया
चौंकाने वाला खुलासा यह है कि जब राजवीर ने सुसाइड किया उससे करीब डेढ़ दिन पहले मां सतनाम की मौत हो चुकी थी. यानी राजवीर अपनी मां के मरने के बाद भी उनके शव के साथ रहा. राजवीर की पत्नी अपने बेटे के साथ अलग रहती थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि राजवीर का हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहने वाली एक महिला के साथ अच्छे रिलेशन थे. राजवीर उस महिला से शादी करना चाहता था. राजवीर ने उसे महिला को बताया था कि उसका तलाक हो गया है.
चैट में क्या मिला?
पुलिस को दोनों के चैट भी मिले हैं. राजवीर ने सुसाइड करने से पहले अपने मोबाइल फोन का सिक्योरिटी लॉक अपनी पत्नी को सेंड किया था जिसके बाद पुलिस वह मोबाइल खोलने में कामयाब रही. वहीं दो और महत्वपूर्ण बातें पुलिस को पता चली हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि राजवीर पर करीब 15 से 16 लाख रुपए का कर्ज था.इसके अलावा वह अपने जानकारों से कहता था कि अगर उसकी मां नहीं रही तो वह भी नहीं रहेगा.
यह पढ़ें- पंक्चर जोड़ते-जोड़ते जोड़े पाकिस्तान से तार, सैन्य बलों की मूवमेंट के फोटो भेजने में 22 गिरफ्तार













