VIDEO: बुलंदशहर में गंगनहर की पटरी कटने से मचा हड़कंप, सैकड़ों बीघा फसल डूबी, कई गावों में फैला पानी

यूपी के बुलंदशहर में गंगनहर की पटरी कटने से कई गावों में पानी फैल गया है. इससे सैकड़ों बीघा में लगी फसल डूब गई है. सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम कटान रोकने की कोशिश में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बुलंदशहर में गंगनहर की पटरी कटने से बाढ़ जैसे हालात.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बुलंदशहर में गंगनहर की पटरी कटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
  • तेज़ बहाव के कारण कई गांवों में फसलें जलमग्न हो गई हैं.
  • कुचेसर किला और नगला बागवाला गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.
  • प्रशासन जेसीबी मशीनों से कटान रोकने का प्रयास कर रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में गंगनहर की पटरी कटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पानी का तेज़ बहाव कई गांवों में फैल गया है, जिससे सैकड़ों बीघा में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं. थाना बीबीनगर क्षेत्र के कुचेसर किला, माजरे नगला कटक और नगला बागवाला जैसे गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है, और खेतों में अब केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है. 

सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीनों की मदद से कटान को रोकने दिया है , लेकिन तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था. स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी और चिंता का माहौल है.

कई ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस इलाके में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन नहर की मरम्मत और रखरखाव को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं दिखता है, प्रशासन की माने तो फिलहाल कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है, उसके बाद मदद के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा.

Advertisement

उल्लेखनीय हो कि यूपी-दिल्ली, बिहार में अभी मानसून की बारिश वैसी नहीं हुई है, जैसी दक्षिण भारतीय राज्यों में हुई है. लेकिन कम बारिश के बाद भी बुलंदशहर में गंगनहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है. 

(बुलंदशहर से समीर अली की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping