PM मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी, अजय राय समेत 30 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ महोबा में FIR

Uttar Pradesh Congress President: अजय राय और अन्य कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर.

FIR Against Ajay Rai: यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पीएम मोदी को लेकर अभद्र भाषा (गाली) का इस्तेमाल करने पर अजय राय के खिलाफ महोबा के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. अजय राय के अलावा निवर्तमान सचिव बृजराज समेत कुल 30 लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. महोबा की अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है.

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया से वीडियो संज्ञान में आया कि 22 मई को अजय राय ने कांग्रेस समर्थकों के साथ सरकारी काम में अवरोध उत्पन्न किया और आम रास्ते को रोका गया. साथ ही पीएम मोदी के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया था. जिसको लेकर कोतवाली में एक तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर अजय राय और कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

महोबा की अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह

मच गई थी राजनीतिक हलचल, सीएम योगी ने घेरा

पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए थे. सीएम योगी ने भी अजय राय की विवादित टिप्पणी पर विवादित प्रक्रिया देते हुए कहा था, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई यह अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति को उजागर करती है. उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी कांग्रेस के ‘युवराज' ऐसे कुसंस्कार दिखा चुके हैं. सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस अब हताशा, निराशा और कुंठा के चरम पर पहुंच चुकी है और उसकी हालत ऐसी हो गई है कि वह देशवासियों से माफी मांगने की स्थिति में भी नहीं रह गई है.

भाजपा ने भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने एक्स पोस्ट में कहा, 'कांग्रेसी नस्ल की अशिष्ट फसल. देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति नहीं, बल्कि कांग्रेसियों की कुंठा को दर्शाता है. पुरानी कहावत है: पिता पे पूत, नस्ल पे घोड़ा, बहुत नहीं तो थोड़ा-थोड़ा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले किन मुद्दों को हवा दे रहे हैं अखिलेश यादव, लोकसभा चुनाव में कैसे किया था BJP से मुकाबला

Featured Video Of The Day
'मेरे देश की धरती...' जब जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत ने छेड़े सुर, झूमें कार्यकर्ता
Topics mentioned in this article