जिस साली से शादी की, उसी की कर दी हत्या... पहले ईंट से सिर कुचला, फिर रेत दिया गला; इटावा में जीजा की हैवानियत

इटावा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीजा ने अपनी ही साली की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी जीजा ने थाने पहुंचकर खुद सरेंडर कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के इटावा में 35 वर्षीय विजय ने अपनी 16 वर्षीय साली सुनैना की हत्या की है
  • आरोपी विजय ने सुनैना को बहला-फुसलाकर दिल्ली में मंदिर में शादी की थी और बाद में हत्या की
  • हत्या के बाद विजय खुद पुलिस थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इटावा:

उत्तर प्रदेश के इटावा से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदना को झकझोर कर रख दिया है. एक 35 साल के युवक ने अपनी ही 16 साल की साली की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी का नाम विजय है, जो हलवाई का काम करता है. उसने कुछ दिन पहले अपनी साली से शादी कर ली थी और अब उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी विजय 4 मार्च को अपनी साली सुनैना को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया और वहां मंदिर में शादी कर ली. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ईंट से कुचल दिया सिर

सुनैना 11वीं क्लास में पढ़ती थी और वह सैफई के नगला सुभान की रहने वाली थी. 4 मार्च को उसका जीजा विजय उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. परिजनों का आरोप है कि वह उसे दिल्ली ले गया और वहां जाकर शादी कर ली. वहां से शादी की कुछ तस्वीरें भी भेजी थीं. जब मां ने फोन कर बेटी को घर बुलाया तो विजय उसे इटावा ले आया. लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसने ईंट से सिर कुचलकर और धारदार हथियार से गला रेतकर सुनैना की हत्या कर दी.

लेकिन हत्या क्यों की?

सुनैना की हत्या करने के बाद विजय ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. परिजनों ने बताया कि विजय ने 6 साल पहले भी सुनैना की मौसेरी बहन से शादी कर ली थी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शादी करने के बाद आरोपी ने इतनी क्रूरता से हत्या क्यों की?

Featured Video Of The Day
USA vs Iran: Hormuz में अब जंग होगी आर-पार! US का ईरान को अल्टीमेटम, क्या तेल की सप्लाई बंद होगी?