Encounter News UP: सोनभद्र में लूट के बाद पुलिस मुठभेड़: 2 बदमाश को लगी गोली, 5 गिरफ्तार

up encounter news: एक अप्रैल की रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर अनपरा और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुबरी पहाड़ी के पास घेराबंदी की. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश वहां पहुंचे. खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने फायरिंग की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सोनभद्र में लूट के बाद पुलिस मुठभेड़: 2 बदमाश को लगी गोली, 5 गिरफ्तार
AI Generated

UP Half Encounter: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले में लूट की बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई  करते हुए आरोपियों को मुठभेड़  के बाद दबोच लिया. इस कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च को थाना अनपरा क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट की घटना हुई थी. इस दौरान बदमाशों ने करीब 63 हजार रुपये नकद, एक टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया था. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी बीच 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर अनपरा और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुबरी पहाड़ी के पास घेराबंदी की. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश वहां पहुंचे. खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने फायरिंग की.

मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

इस दौरान मुठभेड़ में संजय यादव और पंकज श्रीवास्तव के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा अन्य तीन आरोपी धीरज यादव, हरिओम जायसवाल और चंद्रेश यादव को भी पुलिस ने दबोच लिया.

पूर्व कर्मचारी ने रची थी साजिश

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरी वारदात की साजिश चंद्रेश यादव ने रची थी, जो पहले भारत फाइनेंस कंपनी में काम कर चुका था. उसे कलेक्शन के दिन, समय और रूट की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से लूट को अंजाम दिया था.

Advertisement

 भारी मात्रा में सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान बरामद कर लिया है, जिसमें 28,500 रुपये नकद, बायोमेट्रिक मशीन, टैबलेट, तीन मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी और अन्य दस्तावेज के साथ ही 2 अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस व खोका शामिल हैं. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई, दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं.

 घायल आरोपियों का इलाज जारी

मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.इस पूरे मामले पर सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि 27 मार्च की लूट में शामिल सभी आरोपियों को एसओजी, अनपरा और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी भी शामिल हैं.

Advertisement

 आरोपी का राजनीतिक कनेक्शन भी चर्चा में

गिरफ्तार आरोपियों में धीरज यादव, जो ओबरा राजकीय डिग्री कॉलेज का पूर्व छात्रसंघ महामंत्री रह चुका है और समाजवादी छात्र सभा से जुड़ा रहा है. उसका नाम भी सामने आया है. उसकी एक तस्वीर एक प्रमुख राजनीतिक नेता के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें- IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर पिता, ताऊ और भाभी ने बयां किया दर्द, पढ़ें किसने क्या कहा?

सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है. महज कुछ ही दिनों में लूट की घटना का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना और लूट का सामान बरामद करना पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- किंगपिन पर यूपी की सबसे बड़ी चोट: 80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, 34 प्रॉपर्टी सीज

Featured Video Of The Day
Dhurandhar 2 ने बढ़ाए हौंसले, अब मैं बनाऊंगा Rehman Dakait पर फिल्म Prince Kanwaljit Singh Interview