मथुरा में गोरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत, समर्थकों ने जाम किया हाइवे

मथुरा के नवीपुर गांव के पास गोरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की दुर्घटना में मौत हो गई. फरसा बाबा की मौत से गुस्से में गोरक्षकों ने छाता में दिल्ली-आगरा हाइवे जाम कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास गोरक्षक फरसा बाबा की मौत
  • फरसा वाले बाबा गोतस्करों का पीछा कर रहे थे तभी दुर्घटना में उनकी मौत हो गई
  • एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा' की मौत के विरोध में शुक्रवार तड़के छाता में दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों ने जाम लगा दिया. जाम के चलते हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात कई घंटे प्रभावित रहा.

गौतस्करों का पीछा कर रहे थे बाबा

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की है. फरसा वाले बाबा एक बाइक पर सवार होकर गोतस्करों का पीछा कर रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें- बलिया में पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े युवक, जमीन पर पटककर बरसाए लात-घूसे, देखें वायरल VIDEO

एक आरोपी पकड़ा गया, तीन फरार

स्थानीय लोगों ने मौके से एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन आरोपी फरार होने में सफल रहे. पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है.

मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण

मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में गौरक्षक और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. कुछ ही देर में संख्या सैकड़ों तक पहुंच गई. लोगों ने फरसा बाबा की मौत नाराज होकर हाइवे जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 8 गोलियां मार कैंपस में ही छात्र को मौत के घाट उतारा, वाराणसी के UP कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट

गौरक्षा आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे ‘फरसा वाले बाबा'

फरसा वाले बाबा की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों है. लोग उन्हें ब्रज में गौरक्षा आंदोलन का प्रमुख चेहरा मानते थे. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने में जुटे हैं और हालात नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

सीएम योगी ने मथुरा के कोसीकलां में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अपराधी किसी भी हाल में बख्शे न जाएं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग से बदलेगी सरकार? | Exit Poll Results 2026
Topics mentioned in this article