मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक चंद्रशेखर की हत्या की घटना सुबह करीब 4 बजे हुई. फरसा वाले बाबा गोतस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी बाइक को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई. एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.