- CM योगी ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कुंवारे रहने का उल्लेख करते हुए यूपी के बजट की जानकारी दी
- इस वित्तीय वर्ष के लिए यूपी सरकार ने नौ लाख बारह हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है
- योगी सरकार ने लखनऊ में नौ वर्ष पूरे होने पर 'नवनिर्माण के नौ वर्ष' नामक पुस्तक का शुभारंभ किया
CM योगी बुधवार को एक सरकारी कार्यक्रम में अलग ही अंदाज में दिखे. उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कुंवारे होने पर चुटकी लेते यूपी बजट के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि खन्ना जी के कुंवारे रहने का फायदा प्रदेश को मिल रहा है. जिन्होंने यूपी के विकास के लिए इस बार 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए को बजट बनाया है. लखनऊ में योगी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सरकार ने 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' किताब को लॉन्च किया है.
इस कार्यक्रम में योगी ने कहा, "हमारी सरकार को नौ वर्ष हो गए है. इस बार एक अप्रैल से वित्तीय वर्ष शुरू होगा तो हमने प्रदेश के विकास के लिए 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की है. इसमें खन्ना जी (सुरेश कुमार खन्ना) का कुंवारा रहने भी आपके लिए लाभदायक है. जिन्होंने 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का बजट बनाया है. खन्ना जी कह रहे थे कि अगर मैं बोलता तो गाना जरूर सुनाता."














