जब सीएम योगी ने अपने मंत्रियों के ले लिए मज़े, जान लीजिए फिर क्या हुआ

सीएम योगी ने अपने भाषण में एक बार फिर सुरेश खन्ना का ज़िक्र करते हुए उन्हें कुंवारा बताया तो हॉल में बैठे सभी लोग हंस पड़े. ख़ुद सुरेश खन्ना भी मुस्कुरा कर सीएम की तरफ़ देखने लगे. अगल बगल बैठे मंत्री भी खन्ना जी की तरफ़ देखकर मुस्कुराते हुए नज़र आए. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीएम योगी ने जब मंच पर अपने मंत्री से ले ली चुटकी
NDTV
लखनऊ:

यूपी सरकार के नौ साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक बड़ा कार्यक्रम किया. आम तौर पर गंभीर रहने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ दो मौकों पर अपने ही मंत्रियों के साथ मज़ाक़ किया. सीएम ने एक मंत्री को दो बार कुंवारा बताया तो वहीं एक मंत्री की “ग्रोथ” पर मुस्कुराए. हुआ दरअसल यूं कि लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब संबोधन शुरू किया तो मंच पर बैठे नेताओं का एक एक कर नाम लिया.

जब बारी वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की आई तो उन्होंने कहा कि खन्ना जी अभी भी कुमार हैं. मंच पर बैठे सुरेश खन्ना भी सीएम को देखकर मुस्कुराए. इसके बाद उन्होंने अपने भाषण में एक बार फिर सुरेश खन्ना का ज़िक्र करते हुए उन्हें कुंवारा बताया तो हॉल में बैठे सभी लोग हंस पड़े. ख़ुद सुरेश खन्ना भी मुस्कुरा कर सीएम की तरफ़ देखने लगे. अगल बगल बैठे मंत्री भी खन्ना जी की तरफ़ देखकर मुस्कुराते हुए नज़र आए. 

इसके बाद सीएम ने किसानों के विकास पर अपनी बात रखनी शुरू की. मंच पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी बैठे थे. किसानों में ग्रोथ की बात करते करते सीएम ने हंसते हुए कहा कि किसानों की ग्रोथ सूर्य प्रताप शाही के “ग्रोथ” को देखकर समझी जा सकती है.सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी, किसान, महिलाएँ, छात्र, नौकरी, रोज़गार से लेकर क़ानून व्यवस्था पर अपनी सरकार में हुए बदलाव की विस्तृत बात कही. सीएम ने इस मौके पर समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. 

यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer List: नोएडा अथॉरिटी के CEO रहे लोकेश एम को PWD में बड़ा ओहदा, मथुरा के एडीएम का कानपुर ट्रांसफर

Advertisement

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 'पिंक रोजगार महाकुंभ 2026' में 5000 महिलाओं को मिली नौकरी, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

Featured Video Of The Day
Pakistan Attacks Afghanistan | ईरान Vs खाड़ी, 'इस्लामिक NATO' की तैयारी, PAK पर भारी? Iran Vs Israel
Topics mentioned in this article