UP News: पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद, भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली

यूपी के बुलंदशहर में प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया. बड़े भाई ने छोटे भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद के पैर में गोली मार ली. फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
युवक ने पैर में खुद मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा खतरनाक मोड़ लिया कि एक युवक ने खुद को ही गोली मार ली. मामला खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी का है, जहां मिथुन सोलंकी नाम के युवक ने अपने ही भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच डाली.
बताया जा रहा है कि भाईयों के बीच लंबे समय से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते मिथुन ने एक खौफनाक कदम उठाया. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

युवक ने पैर में मारी गोली

वायरल वीडियो के अनुसार, युवक पहले परिवार के लोगों को धमकाते दिख रहा है और फिर तमंचा निकालकर अपनी ही पैर में गोली मार लेता है. यह पूरा घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता, लेकिन हकीकत में यह बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

युवक अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का कदम न सिर्फ कानून के साथ खिलवाड़ है बल्कि परिवार और समाज के लिए भी खतरा पैदा करता है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मामले को  संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

भाई को फंसाने के लिए खुद मारी गोली

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि युवक ने अपने भाई को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी. हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. अगर यह आरोप सही साबित होते हैं, तो युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक पारिवारिक विवाद इतना खतरनाक कैसे हो गया कि एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी.

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

खुर्जा सीओ शोभित कुमार अत्रि ने बताया कि खुर्जा के धरारी गांव मे एक व्यक्ति के गोली लगने की सूचना मिली थी. तत्काल खुर्जा देहात पुलिस मौके पर पहुंची...जांच में आया कि संजय और मिथुन दो सगे भाई है, जिनके बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपसी विवाद है. आपस मे कहासुनी के बाद मिथुन ने खुद को एक असले से गोली मार ली. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया.  जो पुलिस को प्राप्त हो चुकी है. किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है... जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

(बुलंदशहर से जीशान अली की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: बदायूं में 200 रुपये के लिए दोस्त बना कातिल, भाइयों संग ली युवक की जान, लोहे की चेन और ताले से किया था हमला

Advertisement
Featured Video Of The Day
Punjab Elections: पंजाब में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV पर CM Bhagwant Mann EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article