ग्रेटर नोएडा: बदबू आने पर खुला कमरा तो मिला गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का शव, प्रेमिका की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

ग्रेटर नोएडा में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
युवती का बेड पर था शव, युवक का फांसी पर लटका मिला.

Greater Noida Crime News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पति पत्नी बताकर लिव-इन प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी. इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी. दोनों का एक कमरे में शव मिला है. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को जानकारी दे दी है.

जानकारी के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर में गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30) अपनी लिव-इन पार्टनर ज्योति के साथ किराए पर रहता था. पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि एक बंद कमरे से बदबू आ रही है. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरा अंदर से लगा हुआ था और अंदर से बदबू आ रही थी. इसके बाद पुलिस ने गेट को तोड़ा तो कमरे में दो लोगों के शव थे. गुड्डू का शव फंदे से लटका हुआ था तो वहीं, पास में ज्योति का शव पड़ा हुआ था.

अस्पताल में काम करती थी युवती

बताया जा रहा है ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती थी और पिछले 20 दिन से हॉस्पिटल नहीं गई थी. वहीं, गुड्डू कुछ काम नहीं करता था. दो दिन से लोगों ने इन्हें नहीं देखा था. यह दोनों देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और करीब 3 वर्ष पहले या किराए पर रहने आए थे.

युवक नहीं करता था नौकरी, फिर प्रेमी ने भी छोड़ी जॉब

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर इस बात को लेकर के झगड़ा रहता था कि गुड्डू कोई काम नहीं करता था और ज्योति नौकरी करती थी. फिर ज्योति ने भी नौकरी छोड़ दी, जिससे घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया. इस वजह से दोनों के बीच झगड़ और ज्यादा बढ़ गया था. इसी को लेकर प्रेमी ने यह कदम उठाया है. हालांकि, पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Advertisement

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि एक कमरे से बदबू आ रही है. उसके बाद हम मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फिलहाल दोनों के परिजनों को जानकारी दे दी है.

ये भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से गुड न्यूज, उड़ानों की तारीख तय! टिकट पर एयरलाइन दे सकती हैं बड़ी छूट

Featured Video Of The Day
टूट गई Mamata Banerjee की पार्टी, Khan Sir पर जानलेवा हमला! |Bharat Ki Baat Batata Hoon