UP News: कमरे में युवक का शव, छत पर किन्नर की डेड बॉडी; हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

यूपी के बलिया में एक घर से एक किन्नर और युवक की लाश मिली है. आशंका है कि किन्नर की हत्या के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली होगी. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में एक युवक ने कथित रूप से किन्नर की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • मृत किन्नर बिहार के छपरा जिले का निवासी था और दो दिन से लापता था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज थी
  • पुलिस ने विजय गुप्ता के घर की छत पर किन्नर का खून से लथपथ शव और विजय का फांसी पर लटका शव पाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बलिया:

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में एक युवक ने एक किन्नर की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. किन्नर बिहार का रहने वाला था और दो दिन से लापता था. पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में बुधवार की रात विजय गुप्ता (30) ने घर के तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में छत के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने बताया कि परिजन आज सुबह जब विजय को जगाने के लिए गए तो उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. जब अंदर गए तो उन्होंने विजय के शव को फांशी पर लटकता देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि पुलिस ने घर को तलाशी ली तो दो दिन पहले लापता हुए बिहार निवासी किन्नर रेखा (65) का खून  से लथपथ शव घर की छत पर पाया. सिंह ने बताया कि किन्नर पिछले मंगलवार को लापता हो गया था. किन्नरों ने बैरिया थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि बिहार के छपरा जिले का रहने वाला यह किन्नर रानीगंज कस्बे में किराए के एक मकान में रहता था.

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement

सिंह के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि विजय ने किन्नर रेखा की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में रेखा को आखिरी बार विजय के घर में जाते हुए देखा गया. उन्होंने कहा कि इसके बाद विजय पर पुलिस का शिकंजा कस गया था और खुद को फंसता देखकर विजय ने आत्महत्या कर ली. सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Amit Shah Lok Sabha Speech: संसद में बड़ा ऐलान, अमित शाह की शपथ 'नक्सल मुक्त भारत' | NDTV India