बदायूं के बड़े सरकार दरगाह परिसर में मां-बेटे को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

मारपीट में घायल सैफ और अंजुम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़े सरकार दरगाह परिसर में दुकानदारों के बीच हुए विवाद में एक मां और बेटे को लाठी-डंडों से पीटा गया. इस घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मामूली विवाद में मां-बेटे की पिटाई

मामला जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़े सरकार दरगाह परिसर का है. यहां दुकानदारों के बीच हुए मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. सदर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय के रहने वाले सैफ पुत्र गफ्फार बड़े सरकार की दरगाह परिसर में दुकान हैं. वहीं मारपीट के आरोपी अरमान की भी वहीं दुकान है. किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई.  आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरमान, उसके पिता और परिवार की महिलाओं ने सैफ और उसकी मां अंजुम के साथ हाथापाई शुरू कर दी. इस दौरान सैफ को लाठी-डंडों से पीटा गया. बीच में पहुंची उसकी मां अंजुम भी मारपीट की चपेट में आ गईं.

दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

घटना के समय काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना में घायल सैफ और अंजुम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस

सैफ का कहना है कि कुछ दिन पहले भी अरमान का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था. जिस पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी थी. इसके बावजूद उसका रवैया नहीं बदला. सैफ ने बताया कि आरोपी पक्ष से उसकी कोई पुरानी रंजिश नहीं है और सामान्य विवाद के बाद यह घटना हुई. इधर, पुलिस मारपीट की वजह और वायरल वीडियो की जांच कर रही है.

Advertisement

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बदोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: आज से शुरू होगा 'खेत बचाओ अभियान', गांव-गांव पहुंचेंगे वैज्ञानिक, शिवराज चौहान भी किसानों से करेंगे सीधा संवाद

Advertisement

ये भी पढ़ें: लखनऊ: जमीन विवाद में कराई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 5 लाख रुपये की दी थी सुपारी, मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: UP में जेलरों के तबादले: इन पुल‍िस अफसरों के कंधों पर होगी 11 जेलों की सुरक्षा, देखें सूची










7. REPORTER NAME ARVIND & MOBILE NUMBER--9458823119

Featured Video Of The Day
IPS राजीव कृष्णा बने UP के स्थायी DGP, अब लगेगी अपराधा पर लगाम!
Topics mentioned in this article