यूपी में मजाक बना जानलेवा, सपेरे ने बुजुर्ग के गले में डाला सांप, फिर आ गई बड़ी मुसीबत

एक सपेरा खुद को बाबा बताते हुए वहां पहुंचा. वह लोगों को सांप दिखाकर करतब कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सपेरे ने अचानक सांप को राम जी दुबे के गले में डाल दिया. जाहिद अख्तर की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • औरैया के गोविंद नगर मोहल्ले में एक सपेरे ने मजाक में बुजुर्ग के गले में सांप डाल दिया था
  • सांप ने बुजुर्ग राम जी दुबे की उंगली काट ली, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया था
  • सांप काटने के बाद सपेरे ने सांप को हटाकर मौके से फरार हो गया, जिससे सभी हैरान रह गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

यूपी के औरैया जनपद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सपेरे का मजाक एक बुजुर्ग की जान पर भारी पड़ गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर मोहल्ले में एक कथित बाबा सांप का खेल दिखाने पहुंचा और मजाक-मजाक में एक बुजुर्ग के गले में सांप डाल दिया. इसी दौरान सांप ने बुजुर्ग को काट लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि गोविंद नगर निवासी राम जी दुबे अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी एक सपेरा खुद को बाबा बताते हुए वहां पहुंचा. वह लोगों को सांप दिखाकर करतब कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सपेरे ने अचानक सांप को राम जी दुबे के गले में डाल दिया. शुरुआत में लोगों को यह मजाक लगा, लेकिन तभी सांप ने बुजुर्ग की उंगली में काट लिया. 

सांप के काटते ही अफरा-तफरी मच गई. बुजुर्ग की उंगली से खून निकलता देख सपेरे ने तुरंत सांप को खींचकर अलग किया, लेकिन इसके बाद वह सांप को लेकर मौके से फरार हो गया. कुछ ही देर में बुजुर्ग की हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

प्रत्यक्षदर्शी गोपाल जी ने बताया कि एक बाबा खेल दिखाने आया था. उसने गले में सांप डाल दिया, तभी सांप ने बाबा की उंगली में काट लिया. जब खून निकलने लगा तो उसने सांप हटाया और वहां से चला गया. डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया है और बुजुर्ग की हालत अब सामान बताई जा रही है.

Advertisement

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार सपेरे की तलाश की जा रही है.
 

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: बाल विवाह खत्म करने पर पार्टियों का आमना-सामना