UP कॉलेज में छात्र की हत्या और पश्चिम बंगाल चुनाव पर बोले अखिलेश यादव, भाजपा पर साधा निशाना 

Akhilesh Yadav Statement: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस क्षेत्र से प्रधानमंत्री कई बार चुने गए हैं, वहां (UP कॉलेज) एक छात्र ने दूसरे छात्र की हत्या कर दी. खुलेआम गोलियां चल रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं बची है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Akhilesh Yadav Targets BJP

Akhilesh Yadav Targets BJP:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईद के मौके पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हालात को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा.  पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले हम लोगों ने होली का त्योहार मनाया था, जिसमें हमनें मिलकर गुजिया बांटी थी. अब ईद के त्योहार पर हम लोग फिर एक-दूसरे से गले मिले हैं.  

कानून व्यवस्था नहीं बची है.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस क्षेत्र से प्रधानमंत्री कई बार चुने गए हैं, वहां (UP कॉलेज) एक छात्र ने दूसरे छात्र की हत्या कर दी. खुलेआम गोलियां चल रही हैं. इससे पहले गोरखपुर में भी गोरख धंधा होते देखा. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं बची है.

ममता बनर्जी की तारीफ की

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सियासी जंग के बीच सभा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि ममता बनर्जी जी अकेली भी चुनाव लड़ेंगी तो जीत जाएंगी. वह अकेले लड़कर भी सबका मुकाबला कर रही हैं. 

बलिया में पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े युवक, जमीन पर पटककर बरसाए लात-घूसे, देखें वायरल VIDEO

2027 में बड़ी शपथ होने जा रही

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने राजधानी में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि अब दोबारा बाटी-चोखा की दावत नहीं हो पाएगी. वहां लोगों को अपमानित किया गया.उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि 2027 में बड़ी शपथ होने जा रही है, अब भाजपा का कुछ चलने वाला नहीं है.

Advertisement

'मेरे लड्डू गोपाल ला दो...' मूर्ति की तलाश में भटक रही महिला, पुलिस भी खोज रही, मां ने 30 साल पहले दी थी 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump ने मानी Netanyahu की बात? | Bharat Ki Baat Batata Hoon