Akhilesh Yadav Slams BJP UP Model in Bengal: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला. साथ ही, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की जीत का भी दावा किया. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने बंगाल का जो मॉडल है उसने एक पैरेलल सेंट्रल फोर्स का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया है, हर जिले में कप्तान के पैरेलल एक अधिकारी बैठाए गए हैं. ये सभी अधिकारी सरकार से कॉम्प्रोमाइजड है. इन लोगों ने यूपी के उपचुनाव में जो किया, वही बंगाल में करना चाहते हैं. ताकि, उल्टेफर कर सकें. जनता सब समझ रही है, दीदी वहां बड़े मार्जिन से जीत रही हैं.
एक व्यवहारिक मुलाकात
भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह एक सामान्य व्यवहारिक मुलाकात थी. उनका इलाज अच्छे से हो, वे जल्द स्वस्थ्य हो यही मेरी शुभकामना है.
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा, माथे पर त्रिपुंड, हाथों में त्रिशूल-डमरू.. पीएम मोदी की तस्वीरें
सरकार छिपा रहीं घटनाएं
भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार कई घटनाएं छिपा रही है. गाज़ियाबाद से लेकर गाज़ीपुर तक बेटियों के साथ अन्याय हुआ है. पहले डेलिगेशन को जाने नहीं दे रहे थे. बाद में हमारा डेलिगेशन उनकी मदद के लिए गया तो सच्चाई देखने को मिली. जिस बेटी की जान गई उसका पिता चाहते थे कि पूरी मेडिकल जांच हो. जो सैंपल रखने चाहिए थे, वे नहीं रखे गए. पीएम के बाद बेटी का दाह संस्कार कर दिया गया. अखिलेश यादव ने गाज़ीपुर की घटना की तुलना हाथरस मामले से की.
एक्सप्रेस वे बनाना समाजवादियों ने सिखाया
अखिलेश ने कहा- सपा हमेशा जोड़ने का काम करती है, भेदभाव मिटाना चाहती है. गंगा जमुनी तहजीब और हिंदुस्तानियों की बात करती है. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे बनाना किसी ने सिखाया है तो समाजवादियों ने सिखाया है. ये लोग अधूरा एक्सप्रेस वे बना रहे हैं. ये जो ग्रीन कोरिडोर बना है 7 हजार करोड़ का, ये मुख्यमंत्री जी ने खुद डिजायन किया है. कई जगह आपको रुकना पड़ रहा है.














