UP News: घूंघट उठाने के 90 लाख रुपये, सुहागरात पर दुल्हन की डिमांड सुन पति रह गया सन्न, मामला सुन पुलिस भी चकरा गई

Bride shocking Demanded: अपने सुहागरात के दिन दुल्हन ने ससुराल वालों के सामने 90 लाख रुपये की ऐसी शर्त रख दी कि पूरा परिवार सकते में आ गया. आरोप है कि सुहागरात के दौरान दुल्हन ने पति के सामने 90 लाख रुपये की मांग रख दी और साफ कह दिया कि रकम मिलने के बाद ही उसका घूंघट खुलेगा और वह आगे की आगे की रस्में निभाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
(एआई फोटो)

Agra Bride shocking Demanded: ताजनगरी आगरा से चौंकाने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां शादी के तुरंत बाद 90 लाख रुपये के लिए पति-पत्नी के रिश्तों में दरार पड़ गई और विवाद अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया. वहीं कोर्ट के आदेश पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया है. दरअसल, शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे से घूंघट उठाने के लिए 90 लाख रुपये की डिमांड कर दी, जिसे सुन दुल्हा सन्न रह गया है.

घूंघट उठाने के लिए पति से 90 लाख की डिमांड

यह मामला आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का. शादी के बाद पति पत्नी के रिश्ते की शुरुआत भरोसा और विश्वास के साथ होती है, लेकिन यहां रिश्ते की शुरुआत भारी भरकम रकम की डिमांड के साथ हुई. शादी के बाद फर्स्ट नाइट पर ही दुल्हन ने दूल्हे से 90 लाख रुपये केश की डिमांड कर दी. वहीं इस डिमांड के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गया. दरअसल, सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि पहले 90 लाख रुपये कैश दो, उसके बाद रिश्ता बनेगा. इतना ही डिमांड पूरी न होने पर पति ने खतरनाक साजिश तक रच डाली, जिसमें दुल्हन के परिजन शामिल बताए जा रहे हैं.

दुल्हन की डिमांड सुन सब रह गए हैरान 

दूल्हे की बहन ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि शादी के बाद वैवाहिक संबंध बनाने के लिए शादी की पहली रात को ही दुल्हन ने 90 लाख रुपये की डिमांड कर दी. यह बात सुन सब हैरान हो गए... दुल्हन को समझाया गया पर उसका रवैया केवल 90 लाख रुपये लेने का ही नजर आ रहा है. लगातार पैसे की डिमांड होती रही और इस बीच दुल्हन अपने पिता के घर चली गई. आरोप लगा है कि दुल्हन और दुल्हन के पिता पैसे की मांग कर रहे है और नहीं देने पर जिंदा जलाने के धमकी देने लगे. इतना ही नहीं फिर अचानक से एक दिन दोनों घर आए और पीएनजी लाइन से छेड़छाड़ कर दी, जिससे यह दुर्घटना लगे.

पैसे नहीं देने पर जिंदा जलाने की धमकी

दूल्हे के परिवार की ओर से शिकायत में कहा गया कि दुल्हन के पिता ने घर के मेन गेट में लोहे की रोड लगा दी. गालियां देने लगे... धमकी देते हुए कहा कि पैसे दे दो, नहीं जिंदा जला देंगे. इसके बाद विवाद बढ़ता गया और मामला कोर्ट तक पहुंचा. कोर्ट के आदेश पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है. बता दें कि  90 लाख रुपए की डिमांड और जान से मारने की धमकी की पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें; कानपुर किडनी कांड का सरगना गिरफ्तार, 12वीं पास रोहित ने फर्जी डॉक्टर बनकर तैयार किया था रैकेट

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti |Bengal Election Results: Mamata Banerjee का इस्तीफा देने से इनकार, आगे क्या होगा?
Topics mentioned in this article