क्या आधार अपडेट नहीं किया तो बंद हो जाएगी SBI YONO App? PIB ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि SBI ग्राहकों को अपने आधार से जुड़े KYC को अपडेट करने के लिए तुरंत एक APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करनी होगी. अगर फाइल डाउनलोड नहीं करते हैं तो ऐप ब्लॉक की जा सकती है. इसके पीछे की सच्चाई PIB ने बताई है. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एसबीआई योनो ऐप स्कैम
Social Media

SBI YONO App Scam: अगर आप SBI YONO ऐप चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. आपको बता दें कि व्हाट्सऐप (WhatsApp) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कई ग्राहक घबरा गए हैं. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि SBI ग्राहकों को अपने आधार से जुड़े KYC को अपडेट करने के लिए तुरंत एक APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करनी होगी. इसमें लोगों को यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो SBI YONO ऐप को ब्लॉक कर दिया जाएगा. इसी मैसेज के पीछे की सच्चाई PIB ने बताई. आइए जानते हैं PIB ने क्या कहा...

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में कैसे अपडेट करें अपना पता? जानिए Address Proof के बिना एड्रेस अपडेट करने का तरीका

PIB ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट में PIB की फैक्ट चेक टीम ने साफ कहा है कि यह मैसेज पूरी तरह से झूठ है. PIB ने बताया कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है. साथ ही लोग किसी भी तरह की APK फाइल डाउनलोड न करें और न ही अपनी पर्सनल, बैंकिंग या आधार से जुड़ी जानकारी किसी के साथ शेयर करें. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कभी भी ऐसी जानकारी नहीं मांगता है. इसके अलावा किसी भी तरह के संदिग्ध मैसेज को report.phishing@sbi.co.in पर रिपोर्ट करें.


किसी भी फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें?

  • किसी अनजान लिंक या ई‑मेल अटैचमेंट पर क्लिक न करें.
  • मैसेज या ई‑मेल भेजने वाले की पहचान जरूर चेक करें.
  • किसी भी वेबसाइट का URL ध्यान से देखें.
  • ई‑मेल या मैसेज में गलत स्पेलिंग और व्याकरण की गलतियों पर ध्यान दें.
  • हमेशा याद रखें, बैंक कभी भी आपकी पर्सनल जानकारी नहीं मांगता.
  • लुभावने ऑफर दिखाए जाएं तो सतर्क हो जाएं.

किसी भी स्कैम को कहां रिपोर्ट करें?

किसी भी साइबर ठगी या धोखाधड़ी की शिकायत करने के लिए आप report.phishing@sbi.co.in पर ई‑मेल कर सकते हैं या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए https://cybercrime.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: खेत में खड़े-खड़े मिट्टी की स्थिति जान सकेंगे किसान, सरकार लेकर आई नई ऐप, जानें कैसे करेगी काम

Featured Video Of The Day
Iran का Trump पर 'Math Attack'! खतरनाक फॉर्मूले से दी तबाही की चेतावनी | Iran-US Oil Crisis
Topics mentioned in this article