WhatsApp Update: अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, यूजरनेम का मिलेगा फीचर, जानिए क्या मिलेगा फायदा

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट लेकर आ रहा है. इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को किसी से जुड़ने के लिए अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
WhatsApp यूजरनेम फीचर
file photo

WhatsApp बातचीत और फाइल शेयर करने को आसान बनाता है, लेकिन जब किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर देने की बात आती है, तो कई लोग झिझक महसूस करते हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए WhatsApp एक यूजरनेम फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को किसी से जुड़ने के लिए अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं होगी. इसकी जगह वे अपना एक खास यूजरनेम शेयर कर सकेंगे, जिससे बातचीत ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगी. WhatsApp का यह यूजरनेम फीचर काफी समय से चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फीचर को पहले अच्छी तरह टेस्ट और सुधार रही है. इसके बाद इसे धीरे‑धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

WhatsApp यूजरनेम चुनने के नियम

  • यूजरनेम “www” से शुरू नहीं हो सकता
  • यूजरनेम “.com” या “.in” पर खत्म नहीं हो सकता
  • यूजरनेम में कम से कम एक अक्षर (letter) होना जरूरी है
  • केवल नंबर या चिन्हों से बना यूजरनेम मान्य नहीं होगा
  • यूजरनेम में सिर्फ छोटे अक्षर (a–z), नंबर (0–9), डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • यूजरनेम की लंबाई 3 से 35 अक्षर के बीच होनी चाहिए

इसके अलावा यूजरनेम चुनते समय एक और जरूरी बात यह है कि वह पहले से Instagram या Facebook जैसे Meta के किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर वह इस्तेमाल में न हो. अगर वही यूजरनेम पहले से किसी और ने ले रखा है, तो यूजर को यह साबित करना पड़ सकता है कि वह उसका असली मालिक है, लेकिन अगर यूजरनेम खाली है और सभी नियमों पर खरा उतरता है, तो उसे तुरंत चुना जा सकता है.

एक्स्ट्रा प्राइवेसी के लिए यूजरनेम की (Key)

यूजरनेम सेट करने के बाद, यूजर चाहें तो यूजरनेम की (Key) भी बना सकते हैं. यह एक 4 अंकों का कोड होगा, जो तब जरूरी होगा जब कोई व्यक्ति पहली बार संपर्क करने की कोशिश करेगा. यह सुविधा जरूरी नहीं है, बल्कि एक अतिरिक्त सुरक्षा विकल्प है, ताकि सिर्फ वही लोग संपर्क कर सकें जिनके पास यूजरनेम और उसकी की दोनों हों.

यह भी पढ़ें:- अगर कोई घर के आगे गाड़ी खड़ी करता है, तो आपके अधिकार क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट के वकील से जानिए

Advertisement
सभी Meta प्लेटफॉर्म पर एक ही यूजरनेम

यूजर चाहें तो Instagram, Facebook और WhatsApp तीनों पर एक ही यूजरनेम रख सकते हैं. इससे लोगों को जुड़ना आसान हो जाता है, लेकिन इससे प्राइवेसी पर असर भी पड़ सकता है, क्योंकि किसी व्यक्ति को अलग‑अलग प्लेटफॉर्म पर पहचानना आसान हो जाता है, जो लोग अपना WhatsApp बाकी सोशल मीडिया से अलग रखना चाहते हैं, उनके लिए अलग यूजरनेम चुनना बेहतर रहेगा.

धीरे‑धीरे सभी को मिलेगा यह फीचर

WhatsApp अपने इस यूजरनेम फीचर को फेज वाइज लॉन्च करेगा. शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगी, जिन्होंने ऐप का नया वर्जन अपडेट किया होगा. फिलहाल यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है और पहले कम संख्या में यूजर्स पर टेस्ट किया जाएगा. बाद में इसे धीरे‑धीरे बाकी यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा. इन सभी बदलावों के बावजूद, WhatsApp पर भेजे जाने वाले मैसेज पहले की तरह एंड‑टू‑एंड एन्क्रिप्शन के साथ पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Justice Yashwant Verma Cash Case: जस्टिस यशवंत वर्मां ने Draupadi Murmu को सौंपा इस्तीफा | Breaking
Topics mentioned in this article