WhatsApp PDF Scam: सरकारी नोटिस जैसी PDF से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, भूलकर भी न करें क्लिक

व्हॉट्सऐप पर सरकारी नोटिस जैसी दिखने वाली PDF फाइलों के जरिए नया साइबर स्कैम तेजी से फैल रहा है. ‘Energy Lockdown Notice’ जैसे नामों वाले मैसेज लोगों को डराकर फाइल खुलवा रहे हैं, जिससे मोबाइल डेटा और बैंकिंग जानकारी खतरे में पड़ सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
WhatsApp PDF Scam

Cyber Fraud Alert: आजकल साइबर स्कैम का तरीका तेजी से बदल रहा है. अब सिर्फ फर्जी कॉल या OTP फ्रॉड ही नहीं, बल्कि व्हॉट्सऐप पर आने वाली PDF फाइलें भी लोगों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री की वर्क फ्रॉम होम और पेट्रोल बचाने को लेकर की गई अपील के बाद 'Energy Lockdown Notice' जैसे नामों वाले मैसेज तेजी से फैलाए जा रहे हैं. इन PDF फाइलों पर भारत सरकार का लोगो और सरकारी नोटिस जैसा डिजाइन भी लगाया जा रहा है, जिससे कई लोग इन्हें असली और जरूरी समझ बैठते हैं. 

कैसे फंसाते हैं स्कैमर्स? 

साइबर फ्रॉड करने वाले लोग पहले व्हाट्सऐप पर ऐसा मैसेज भेजते हैं, जिसे देखकर लगे कि ये किसी सरकारी विभाग, बैंक या जरूरी सर्विस से जुड़ा हुआ है. कई बार इसमें बिजली कटने, अकाउंट बंद होने या जरूरी अपडेट जैसी बातें लिखी होती हैं. इसके साथ PDF फाइल या लिंक भेजा जाता है. जैसे ही यूजर उस फाइल को खोलता है या लिंक पर क्लिक करता है, फोन को नुकसान पहुंचाने वाले मालवेयर या वायरस एक्टिव हो सकते हैं.

एक क्लिक से मोबाइल पर हो सकता है खतरा 

इस तरह की संदिग्ध PDF फाइलों के जरिए मोबाइल का एक्सेस गलत हाथों तक पहुंच सकता है. इससे फोन में मौजूद निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल या दूसरे जरूरी डेटा के लीक होने का खतरा बढ़ सकता है. यही वजह है कि किसी भी अनजान नंबर से आई फाइल को बिना जांचे खोलने से बचने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें:- UIDAI का बड़ा ऐलान, फ्री Aadhaar अपडेट की Deadline बढ़ी, नया ऐप भी जल्द होगा लॉन्च

अगर व्हॉट्सऐप पर कोई संदिग्ध PDF, लिंक या सरकारी नोटिस जैसा मैसेज आए, तो तुरंत उस पर क्लिक न करें. पहले यह जांच लें कि मैसेज किस नंबर से आया है और क्या वो सच में किसी आधिकारिक संस्था से जुड़ा है. आमतौर पर कोई भी सरकारी संस्था इस तरह के मैसेज नहीं भेजती. बेहतर होगी कि किसी भी जानकारी को ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर वेरिफाई करें.

Advertisement

न तो ऐसी फाइल खोलें और न ही फॉरवर्ड करें

सिर्फ ऐसी फाइल खोलना ही नहीं, बल्कि बिना जांचे उसे दूसरों को फॉरवर्ड करना भी जोखिम बढ़ा सकता है. इसलिए बेहतर यही है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज, PDF या लिंक को तुरंत डिलीट कर दें और नंबर को ब्लॉक कर दें. डिजिटल दौर में साइबर स्कैमर्स लोगों को डर, जल्दबाजी और सरकारी नोटिस जैसे दिखने वाले मैसेज के जरिए निशाना बना रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि किसी भी अनजान PDF, लिंक या वायरल मैसेज पर आंख बंद करके भरोसा न करें. थोड़ी सी सावधानी आपके बैंक अकाउंट, निजी जानकारी और मोबाइल को बड़े नुकसान से बचा सकती है.

Featured Video Of The Day
Mumbai Bulldozer Action: पथराव, लाठीचार्ज, बवाल, बांद्रा में क्यों मचा बवाल?| Bulldozer | NDTV India
Topics mentioned in this article