Instagram और Snapchat की तरह WhatsApp पर भी आ सकता है यह कमाल का फीचर, यूजर्स जान लें ये मतलब की बात

यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए WhatsApp समय‑समय पर नए‑नए अपडेट और फीचर्स लेकर आता रहता है. अब इस मैसेजिंग ऐप में Instagram और Snapchat की तरह एक और नया फीचर आ सकता है. आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में....

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
WhatsApp ला सकता है Instagram जैसा फीचर

WhatsApp New Feature: दुनिया भर में व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स हैं और यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप समय‑समय पर नए‑नए अपडेट और फीचर्स लेकर आता रहता है. अब इस मैसेजिंग ऐप में Instagram और Snapchat की तरह एक और नया फीचर आ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप अब अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की योजना बना रहा है. इससे यूजर्स बिना फोन नंबर दिखाए आसानी से किसी दूसरे व्हाट्सएप यूजर को मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: IRCTC ने यात्र‍ियों के ल‍िए शुरू की नई सुव‍िधा, एक QR कोड से पता चल जाएगा खाना क‍ितना है पुराना

जून 2026 में आ सकता है नया फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फीचर जून 2026 में वैश्विक स्तर पर आ सकता है. इसमें यूजर्स अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह यूनिक नाम या हैंडल रख पाएंगे. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'हम व्हाट्सएप पर जल्द ही यूजरनेम लाने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे लोग अपने फोन नंबर शेयर किए बिना नए दोस्तों, समूहों और व्यवसायों से जुड़ सकेंगे.'

ऑप्शनल हो सकता है फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजरनेम का ये फीचर ऑप्शनल होने की उम्मीद है, जिससे यूजर चाहें तो फोन नंबर का उपयोग जारी रख सकेंगे. इस कदम का उद्देश्य रुकावट से बचना और यूजर्स को प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म पर जाने से रोकना है. 

भारत में WhatsApp के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स

50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ भारत, व्हाट्सएप के लिए दुनिया के सबसे बड़े और अहम बाजारों में से एक बना हुआ है. फरवरी में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में रिटेल खरीदारी से जुड़े 77 प्रतिशत फैसलों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बड़ा असर पड़ता है. वहीं, मेटा के प्लेटफॉर्म सोशल डिस्कवरी में 96 प्रतिशत तक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. 

Advertisement

मेटा और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शॉर्ट‑फॉर्म वीडियो और कंटेंट क्रिएटर्स प्रोडक्ट्स को लोगों तक पहुंचाने में तेजी से मदद कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 97 प्रतिशत उपभोक्ता रोजाना शॉर्ट वीडियो देखते हैं और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर बिताए जाने वाले कुल समय का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ वीडियो देखने में ही खर्च होता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 72 प्रतिशत प्रोडक्ट डिस्कवरी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के जरिए होती है. यानी लोग किसी प्रोडक्ट के बारे में जानने, पूछताछ करने और जानकारी लेने के लिए सबसे ज्यादा व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: बंगाल में घुसपैठ, UCC और Muslim वोट! कौन बनेगा किंगमेकर? |Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article