Aadhaar Update: क्या आधार में जन्मतिथि सुधारने की रिक्वेस्ट बार-बार हो रही है रिजेक्ट? घबराएं नहीं, ये तरीका अपनाएं

Aadhaar Update: अगर आधार में जन्मतिथि बदलने की रिक्वेस्ट बार-बार रिजेक्ट हो रही है, तो घबराने के बजाय आप UIDAI की हेल्प ले सकते हैं. आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी करेक्शन कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार कार्ड अपडेट

Aadhaar DOB Update Process: आज के समय में बिना आधार कार्ड के एक काम भी नहीं होता है. चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो या नया सिम कार्ड लेना हो, आधार सबसे पहले मांगा जाता है. लेकिन क्या हो अगर आपके आधार में आपकी जन्मतिथि (DOB) ही गलत हो. इसे आसानी से सुधारा जा सकता है लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत तब होती है, जब आप उसे ठीक कराने की कोशिश करते हैं और आपकी रिक्वेस्ट बार-बार रिजेक्ट हो जाती है. अगर आप भी इसी झंझट में फंसे हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है. आइए जानते हैं कि आखिर डेट ऑफ बर्थ की रिक्वेस्ट रिजेक्ट क्यों होती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या आपको कोई ऑनलाइन परेशान कर रहा है? जानें कैसे बिना अपनी आइडेंटिटी रिवील किए ले सकते हैं कानूनी मदद

आधार में डेट ऑफ बर्थ अपडेट क्यों हो जाती है फेल?

1. जो जन्मतिथि आप ऑनलाइन भर रहे हैं, अगर वो आपके अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं की मार्कशीट या बर्थ सर्टिफिकेट से मैच नहीं करती.

2. अगर आपने डॉक्यूमेंट की फोटो साफ नहीं खींची है या वो पढ़ने में नहीं आ रही, तो सिस्टम उसे रिजेक्ट कर देता है.

Advertisement

3. कई बार लोग गलत ऑप्शन यानी कैटेगरी चुन लेते हैं, जिससे वेरिफिकेशन फेल हो जाता है.

Photo Credit: File Photo

अगर रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाए, तो क्या करें

1. हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके अपनी समस्या बताएं.

2. आप अपनी समस्या लिखकर help@uidai.gov.in पर मेल कर सकते हैं.

3. मेल में अपना नाम, आधार नंबर और समस्या को डिटेल्स से लिखें. अपना सही डॉक्यूमेंट भी अटैच करें, ताकि टीम उसे चेक कर सके.

घर बैठे DOB सुधारने का सही तरीका

1. सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर 'My Aadhaar' में जाकर 'Update Your Aadhaar' पर क्लिक करें.

2. अपना आधार नंबर डालें और मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें.

3. 'Update Aadhaar Online' पर जाएं और 'Date of Birth' को चुनें.

4. अब वही जन्मतिथि डालें जो आपके पास मौजूद सरकारी कागज में है.

5. अपनी 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या बर्थ सर्टिफिकेट की साफ फोटो अपलोड करें.

6. इसके बाद महज ₹50 की फीस ऑनलाइन (UPI या कार्ड से) भरें.

7. कुछ ही दिनों में आपका अपडेटेड आधार तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जून से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन, जानिए कौन उठा सकेगा फायदा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के काफिले में बड़ी कटौती! विपक्ष को लगी मिर्ची? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article