टैक्स हॉलिडे क्‍या है? कैसे उठाएं इसका फायदा जान‍िए आसान भाषा में

टैक्स हॉलिडे सरकार की ओर से दी जाने वाली एक खास टैक्स छूट है, जिसमें कुछ समय तक टैक्स नहीं देना पड़ता है. इसका मकसद नए बिजनेस, स्टार्टअप, निवेश और नौकरी को बढ़ावा देना होता है. जानिए टैक्स हॉलिडे क्या है, कितने समय के लिए मिलता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टैक्स हॉलिडे समझ‍िए कैसे करता है काम.

Tax Holiday: हर साल बजट में टैक्स हॉलिडे का नाम आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं ये क्या होता है. कई लोग सोचते हैं कि ये सिर्फ बड़ी कंपनियों या अमीर लोगों के लिए होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप स्टार्टअप चला रहे हैं, बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं या निवेश करना चाहते हैं, तो टैक्स हॉलिडे आपके लिए बड़ा मौका बन सकता है. आइए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि टैक्स हॉलिडे क्या है, क्यों मिलता है और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है.

YouTube और Instagram पर बना रहे हैं रील्‍स तो पैसा आएगा कहां से? जान लीज‍िए स्‍टेप बाय स्‍टेप यह सारे तरीके

टैक्स हॉलिडे क्या होता है

टैक्स हॉलिडे का मतलब कुछ समय के लिए टैक्स से राहत है. इस दौरान सरकार आपसे पूरा टैक्स नहीं लेती या बिल्कुल भी टैक्स नहीं लेती है. यानी जो पैसा टैक्स में जाता, वही पैसा आप बिजनेस बढ़ाने, नई मशीन खरीदने, कर्मचारियों की भर्ती या सेविंग और निवेश में लगा सकते हैं.

सरकार टैक्स हॉलिडे क्यों देती है

सरकार टैक्स हॉलिडे ऐसे ही नहीं देती, इसके पीछे साफ वजह होती है. जैसे नए उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए, जहां विकास कम है, वहां निवेश लाने के लिए, स्टार्टअप और छोटे कारोबार को मदद देने के लिए और नौकरियां बढ़ाने के लिए दिया जाता है. विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए भी ये टैक्स मिलता है. यानी सरकार चाहती है कि आप आगे बढ़ें, बिजनेस करें और लोगों को एम्प्लॉइमेंट दें.

टैक्स हॉलिडे कितने समय के लिए मिलता है

टैक्स हॉलिडे हमेशा के लिए नहीं होता है. यह तय समय के लिए दिया जाता है. 3 साल, 5 साल, 10 साल या उससे ज्यादा समय के लिए ले सकते हैं. समय पूरा होते ही फिर से सामान्य टैक्स नियम लागू हो जाते हैं.

टैक्स हॉलिडे से क्या फायदे होते हैं

1. कंपनियों की लागत घटती है और मुनाफा बढ़ता है.

2. नए लोगों को नौकरी मिलती है.

3. इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ती हैं.

4. स्टार्टअप को शुरुआती सालों में राहत मिलती है.

टैक्स हॉलिडे कितने तरह के होते हैं

1. कुछ कंपनियों को इनकम टैक्स में छूट

2. एक्सपोर्ट करने वालों को टैक्स राहत

3. IT, मैन्युफैक्चरिंग जैसे खास सेक्टर को फायदा

4. स्टार्टअप्स के लिए अलग टैक्स छूट

5. पिछड़े इलाकों में काम करने वालों को राहत

6. ग्रीन एनर्जी और रिसर्च से जुड़ी कंपनियों को छूट

7. SEZ में काम करने वाली यूनिट्स को टैक्स फायदा

भारत में टैक्स हॉलिडे कहां-कहां मिलता है

1. स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत कुछ स्टार्टअप को टैक्स राहत

2. SEZ में काम करने वाली कंपनियों को छूट

3. नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में निवेश पर टैक्स फायदा

4. रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को राहत

टैक्स हॉलिडे का सही फायदा कैसे उठाएं

अगर आप टैक्स हॉलिडे का पूरा लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले नियम अच्छे से पढ़ें, एलिजिबिलिटी चेक करें, टैक्स बचत को फिजूल खर्च में न उड़ाएं, सेविंग और लॉन्ग टर्म प्लानिंग पर ध्यान दें और जरूरत हो तो टैक्स एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal News: Delhi Liquor Case में बरी हुए केजरीवाल, Bhagwant Mann ने कही ये बात
Topics mentioned in this article