Emergency SOS Button Setting: इमरजेंसी की बात आती है, तो हर कोई सबसे पहले 112 डायल का ही ध्यान रखता है, लेकिन हमारे फोन में एक छिपा हुआ महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर भी होता है, जिसके बारे में सुना तो बहुत लोगों ने होगा, लेकिन यह कैसे काम करता है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है यह बहुत कम लोगों का पता होता है. इस इमरजेंसी फीचर का नान SOS है. SOS (Save Our Souls) बटन स्मार्टफोन में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर है, जो आपातकालीन स्थिति में बिना फोन अनलॉक किए तुरंत मदद बुलाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें:- क्या रात में वाई-फाई और मोबाइल इंटरनेट बंद कर देना चाहिए, जानिए साइंस असल में क्या कहता है?
इमरजेंसी SOS बटन क्या है?
इमरजेंसी SOS बटन इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा बटन है, जिसे दबाने पर तुरंत स्थानीय आपातकालीन सेवाओं, जैसे पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को अलर्ट भेजा जाता है. यह बटन आपके स्मार्टफोन में भी मौजूद होता है. इसके अलावा, यह सुविधा राइड हेलिंग ऐप्स और कार में दी जाती है. इमरजेंसी स्थिति में यह सेवा बहुत मददगार साबित होती है.
Emergency SOS कैसे काम करता है?जब आप इस फीचर को एक्टिव करते हैं, तो आपका फोन यह स्वचालित रूप से स्थानीय आपातकालीन नंबर जैसे भारत में 112 पर कॉल करता है. आपके चुने हुए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को आपकी सटीक लाइव लोकेशन के साथ एक अलर्ट मैसेज भेजता है. कुछ फोन जैसे सैमसंग आसपास की 5 सेकंड की ऑडियो रिकॉर्डिंग और फ्रंट या रियर कैमरा से फोटो भी भेज सकते हैं. आपकी एलर्जी या ब्लड ग्रुप जैसी मेडिकल जानकारी लॉक स्क्रीन पर प्रदर्शित कर सकता है. ताकि बचाव दल आपकी मदद कर सके.
- फोन की Settings में जाएं और Safety & Emergency (सुरक्षा और आपातकालीन) पर टैप करें.
- Emergency SOS विकल्प को चालू (On) करें.
- Emergency Contacts में जाकर उन भरोसेमंद लोगों के नंबर जोड़ें, जिन्हें आप मुसीबत में संदेश भेजना चाहते हैं.
- कुछ डिवाइस में आप "Send SOS messages" के तहत फोटो या ऑडियो अटैच करने का विकल्प भी चुन सकते हैं.
- Settings में जाएं और Emergency SOS पर जाएं.
- "Call with Hold and Release" या "Call with 5 Presses" जैसे विकल्पों को अपनी सुविधा अनुसार ऑन करें.
- इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स जोड़ने के लिए Health App में जाकर अपनी Medical ID सेट करें.
- Android- पावर बटन को जल्दी-जल्दी 5 बार, वहीं कुछ फोन में 3 बार दबाएं.
- iPhone 8 या बाद के मॉडल- पावर बटन और किसी भी एक वॉल्यूम बटन को एक साथ दबाकर रखें या पावर बटन को 5 बार तेजी से दबाएं.
- Apple Watch- साइड बटन को तब तक दबाकर रखें जब तक कि 'Emergency Call' स्लाइडर न आ जाए.
- इस फीचर का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें, क्योंकि गलत इस्तेमाल पर कानूनी कार्रवाई या जुर्माना हो सकता है.














