प्रेरणा कैंटीन क्या है और इसे कैसे खोलें? जानें कैसे कम लागत में महिलाएं बन रही हैं लखपति

Prerna Canteen: प्रेरणा कैंटीन एक छोटा और व्यवस्थित फूड स्टॉल या कैंटीन होता है, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है. प्रेरणा कैंटीन शुरू करना काफी आसान है. आइए जानते हैं इसमें कितना खर्च आता है और आप इसे कैसे खोल सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या होती है प्रेरणा कैंटीन?

Prerna Canteen: अगर कोई महिला कम खर्च में अपना काम शुरू करना चाहती है, तो 'प्रेरणा कैंटीन' एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह छोटा सा फूड बिजनेस न सिर्फ रोजगार देता है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका भी देता है. आइए जानते हैं कि प्रेरणा कैंटीन क्या है और आप इसे कैसे खोल सकती हैं.  

यह भी पढ़ें- VIDEO: ATM से मिल रही LPG, जानिए ये कैसे करता है काम

क्या होती है प्रेरणा कैंटीन?

प्रेरणा कैंटीन एक छोटा और व्यवस्थित फूड स्टॉल या कैंटीन होता है, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है. इसमें रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें मिलती हैं, जैसे चाय, कॉफी, समोसा, पकोड़े, पोहा, उपमा आदि. इसके अलावा कई जगहों पर साधारण थाली या घर जैसा खाना भी दिया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां मिलने वाला खाना सस्ता, साफ-सुथरा और घर जैसा होता है, जिससे ग्राहकों का भरोसा जल्दी बनता है और वे बार-बार आना पसंद करते हैं.

यह पहल कई राज्यों में महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) के जरिए शुरू हुई है. इसमें 2 से 5 महिलाएं मिलकर कैंटीन चलाती हैं. इससे न सिर्फ उनकी आय बढ़ती है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी आता है और वे अपने परिवार की आर्थिक मदद कर पाती हैं. कई जगह सरकार और स्थानीय संस्थाएं भी इस काम में सहयोग करती हैं, जैसे ट्रेनिंग देना, कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराना और कैंटीन के लिए जगह दिलवाना.

कैसे शुरू करें प्रेरणा कैंटीन?

प्रेरणा कैंटीन शुरू करना काफी आसान है. इसे आप अकेले या ग्रुप के साथ शुरू कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले सही जगह का चुनाव करना बहुत जरूरी है. ऐसी जगह चुनें जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा हो. जैसे- ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल या बस स्टैंड के पास. इसके बाद आपको फूड सेफ्टी लाइसेंस (FSSAI) और स्थानीय नगर निगम से अनुमति लेनी होती है.

Advertisement
कितना आता है खर्च?

शुरुआत में बहुत बड़ा निवेश करने की जरूरत नहीं होती. आप छोटे स्तर पर गैस स्टोव, बर्तन, टेबल-कुर्सी और साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ काम शुरू कर सकती हैं. आमतौर पर इस बिजनेस को शुरू करने में 20,000 से 50,000 रुपये तक का खर्च आता है. अगर सरकारी मदद मिल जाए, तो यह खर्च और भी कम हो सकता है.

कितनी होती है कमाई?

कमाई पूरी तरह आपकी मेहनत, खाना बनाने की गुणवत्ता और लोकेशन पर निर्भर करती है. सामान्य तौर पर रोजाना 1000 से 3000 रुपये तक की कमाई हो सकती है. महीने में यह कमाई 30,000 से 80,000 रुपये या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है. यही कारण है कि कई महिलाएं इस बिजनेस के जरिए 'लखपति' बन रही हैं.

Advertisement

इस योजना को आगे बढ़ाने में Aajeevika- National Rural Livelihoods Mission और Uttar Pradesh State Industrial Development Authority मिलकर काम कर रहे हैं. इनकी मदद से खासकर औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास महिलाओं को प्रेरणा कैंटीन खोलने का अवसर दिया जा रहा है. सरकार और संस्थाओं के सहयोग से अब तक कई जगहों पर प्रेरणा कैंटीन शुरू हो चुकी हैं. वहीं, सरकार इस योजना को और विस्तार देने की तैयारी में है. आने वाले समय में मुजफ्फरनगर, संतकबीरनगर, बाराबंकी और कानपुर में नई प्रेरणा कैंटीन इन शुरू करने की योजना है. इससे और ज्यादा महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.


 

Featured Video Of The Day
ईरान ने इजरायल पर किया डायरेक्ट अटैक, मिसाइल अटैक के बाद Tel Aviv में बड़े धमाके | Iran Israel War
Topics mentioned in this article