क्या है E-Arrival Card? जानिए किसके लिए है ये जरूरी और किन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

E-Arrival Card: 1 अप्रैल 2026 से भारत आने वाले विदेशी नागरिकों और OCI कार्डधारकों के लिए डिजिटल ई‑अराइवल कार्ड (E-Arrival Card) जरूरी कर दिया गया है. इस नए सिस्टम से एयरपोर्ट पर एंट्री का प्रोसेस तेज होगा और यात्रियों को लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
E-Arrival Card क्या है?
Freepik

E-Arrival Card: भारत में एयरपोर्ट की एंट्री का प्रोसेस अब पूरी तरह डिजिटल हो चुका है. 1 अप्रैल 2026 से भारत आने वाले विदेशी नागरिकों और OCI कार्डधारकों के लिए डिजिटल ई‑अराइवल कार्ड (E-Arrival Card) जरूरी कर दिया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह एक आसान ऑनलाइन फॉर्म है, जो पहले विमान या एयरपोर्ट पर भरे जाने वाले कागजी फॉर्म की जगह लेगा. इस नए सिस्टम से एयरपोर्ट पर एंट्री का प्रोसेस तेज होगा और यात्रियों को लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना होगा. इसी कड़ी में आइए जानते हैं E-Arrival कार्ड क्या है और ये किसके लिए जरूरी है. साथ ही यह भी जानेंगे की इस इस कार्ड के लिए किन डिटेल्स की जरूरत होगी...

क्या है E-Arrival कार्ड?

यात्रियों को भारत में प्रवेश करने से पहले विमान में डिसएम्बार्केशन कार्ड (फॉर्म D) भरना होता था. अब इसकी जगह ई‑अराइवल कार्ड भरना होगा. यह डिसएम्बार्केशन कार्ड (फॉर्म D) का ही डिजिटल रूप है. यह फॉर्म आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन भर सकते हैं. फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक QR कोड मिलेगा. भारत पहुंचने पर इमिग्रेशन अधिकारी उसी QR कोड को स्कैन करेंगे, जिससे जांच जल्दी पूरी हो जाएगी. ध्यान रखें कि आप अपनी फ्लाइट से 72 घंटे पहले तक फॉर्म पूरा कर सकते हैं. यह नियम 1 अप्रैल 2026 से अनिवार्य हो गया है और इसके बाद कागजी फॉर्म पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: अगर आपके पास अब भी 2000 रुपये का नोट है तो आप क्या कर सकते हैं? RBI ने दी जानकारी

किन लोगों को भरना होगा E-Arrival कार्ड?

E-Arrival कार्ड सबके लिए भरना जरूरी होता है. भारतीय नागरिकों को यह फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. लेकिन विदेशी नागरिकों और OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्डधारकों के लिए इसे भरना जरूरी होगा. इसमें भारत आने वाले पर्यटक, स्टूडेंट, बिजनेस ट्रैवलर यानी विदेश से आने वाला हर व्यक्ति शामिल है. अच्छी बात यह है कि ग्रुप में यात्रा करने वालों को इससे काफी ज्यादा राहत मिलेगी. दरअसल, एक ही व्यक्ति एक परिवार के अधिकतम 5 लोगों का फॉर्म एक साथ भर सकता है. साथ ही बच्चों या रिश्तेदारों के साथ सफर कर रहे लोगों के लिए यह तरीका समय बचाने वाला और आसान है.

Photo Credit: Pexels

फॉर्म में क्या डिटेल्स भरी जाएंगी?

इस फॉर्म को भरना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसमें आपको कुछ बेसिक डिटेल्स ही भरनी होंगी जैसे...

  • पासपोर्ट नंबर- इश्यू डेट और एक्सपाइरी डेट
  • फ्लाइट डिटेल्स- फ्लाइट नंबर, अराइवल डेट, एयरपोर्ट
  • फोन नंबर और ई-मेल
  • विजिट करने का कारण
  • जहां आप ठहरेंगे, उस जगह का एड्रेस

कहां भरें ये कार्ड?

आप डिजिटल ई‑अराइवल कार्ड को नीचे दिए गए तीन आसान तरीकों से भर सकते हैं.

  • ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट boi.gov.in 
  • इंडियन वीजा ऑनलाइन पोर्टल indianvisaonline.gov.in 
  • Su‑Swagatam ऐप 
Featured Video Of The Day
Trump के भाषण समाप्त होते ही ईरान ने इज़रायल पर और मिसाइलें दागीं | Iran Israel War | BREAKING
Topics mentioned in this article