Duct Air Cooler क्या होते हैं? 1 कूलर से ठंडे होंगे 3 कमरे, जानें लगवाने में कितना आता है खर्च

Duct Air Cooler: आइए आसान भाषा में जानते हैं कि आखिर डक्ट एयर कूलर क्या होता है, ये कैसे काम करता है, आप इसे अपने घर में कैसे लगवा सकते हैं और इसका खर्च कितना आता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Duct Air Cooler क्या होते हैं?

Duct Air Cooler: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, घर को ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. आमतौर पर लोग हर कमरे में अलग-अलग कूलर या AC लगवाते हैं, जिससे खर्च भी बढ़ता है और बिजली का बिल भी. लेकिन अब एक ऐसा समाधान मौजूद है, जिससे एक ही कूलर पूरे घर या कई कमरों को ठंडा कर सकता है. इसे डक्ट एयर कूलर कहा जाता है, जो आजकल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. आइए आसान भाषा में जानते हैं कि आखिर डक्ट एयर कूलर क्या होता है, ये कैसे काम करता है, आप इसे अपने घर में कैसे लगवा सकते हैं और इसका खर्च कितना आता है. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने किया अलर्ट, पहले ही कर लें तैयारी

क्या होता है डक्ट एयर कूलर?

डक्ट एयर कूलर एक सेंट्रल कूलिंग सिस्टम की तरह काम करता है. इसमें कूलर को घर के अंदर नहीं, बल्कि छत या बाहर किसी खुली जगह पर लगाया जाता है. इसके बाद बड़े पाइप यानी डक्ट्स के जरिए ठंडी हवा को अलग-अलग कमरों तक पहुंचाया जाता है. इस तरह एक ही कूलर से 2–3 कमरे या पूरा फ्लोर ठंडा किया जा सकता है.

कैसे काम करता है यह सिस्टम?

इस सिस्टम में सबसे पहले कूलर यूनिट को ऐसी जगह लगाया जाता है, जहां उसे ताजी हवा आसानी से मिल सके. इसके बाद गैल्वनाइज्ड आयरन के पाइप पूरे घर में बिछाए जाते हैं. हर कमरे में एक ग्रिल या वेंट लगाया जाता है, जिससे ठंडी हवा अंदर आती है. इन ग्रिल्स को जरूरत के अनुसार घुमाकर हवा की दिशा भी बदली जा सकती है.

डक्ट कूलर के बड़े फायदे

डक्ट एयर कूलर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक साथ कई कमरों को ठंडा कर सकता है. इसके अलावा, क्योंकि कूलर छत पर लगा होता है, इसलिए घर के अंदर शोर नहीं होता. बिजली की खपत भी AC के मुकाबले काफी कम होती है, जिससे बिल पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. साथ ही, इसका मेंटेनेंस भी आसान और सस्ता होता है.

Advertisement
क्या हर घर में लग सकता है?

डक्ट कूलर हर घर में लगाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं. जैसे- सबसे जरूरी है कि आपके पास कूलर लगाने के लिए छत या खुली जगह हो. इसके अलावा, घर में पाइपलाइन बिछाने के लिए भी थोड़ी जगह होनी चाहिए. अगर ये सुविधाएं हैं, तो आप आसानी से इस सिस्टम को लगवा सकते हैं.

AC से कितना बेहतर है?

अगर तुलना करें तो डक्ट एयर कूलर कई मामलों में AC से बेहतर साबित होता है. यह कम बिजली खर्च करता है, ज्यादा जगह को कवर करता है और इसकी लागत भी कम होती है. जहां AC सिर्फ एक कमरे को ठंडा करता है, वहीं डक्ट कूलर पूरे घर को एक साथ ठंडा कर सकता है. साथ ही, इसमें कमरों को बंद रखने की जरूरत नहीं होती, जिससे हवा का प्रवाह बना रहता है.

Advertisement
कितना आता है खर्च?

डक्ट एयर कूलर लगवाने का खर्च घर के साइज और डक्टिंग पर निर्भर करता है. आमतौर पर 3 कमरों वाले घर के लिए इसका खर्च लगभग 45,000 से 80,000 रुपये के बीच होता है. इसमें कूलर यूनिट, पाइपलाइन और लेबर का खर्च शामिल होता है. तुलना करें तो एक अच्छे AC की कीमत भी लगभग इतनी ही होती है, लेकिन वह सिर्फ एक कमरे को ठंडा करता है और बिजली भी ज्यादा खर्च करता है. वहीं, डक्ट कूलर कम लागत में ज्यादा जगह को ठंडा करता है.

ऐसे में अगर आप कम खर्च में ज्यादा जगह को ठंडा करना चाहते हैं और बिजली का बिल भी कम रखना चाहते हैं, तो डक्ट एयर कूलर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War | क्या ईरान के बाद America के बम Pakistan पर बरसने वाले हैं?
Topics mentioned in this article