पुणे और बेंगलुरु के बीच सफर करना होगा आसान, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का हुआ ऐलान, जानिए रूट, किराया समेत जरूरी डिटेल्स

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और केएसआर बेंगलुरु के बीच चलने वाली नई स्लीपर ट्रेन को 5 अप्रैल 2026 को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. ये ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से चलकर पुणे, सोलापुर और वाड़ी होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
AI

Vande Bharat Sleeper Train: अगर आप पुणे और बेंगलुरु के बीच अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले दिनों में दोनों शहरों के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने वाली है जिससे यात्रियों के लिए सफर करना आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और केएसआर बेंगलुरु के बीच चलने वाली नई स्लीपर ट्रेन को 5 अप्रैल 2026 को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन को भेजे गए एक पत्र में दी. जानकारी के लिए बता दें कि यह ट्रेन देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर होगी. पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 17 जनवरी 2026 को हावड़ा–कामाख्या रूट पर शुरू की गई थी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: 15 अप्रैल से बदल गए ओवरलोडेड वाहनों के लिए नियम, नेशनल हाईवे पर चलने के लिए अब देना होगा इतना शुल्क, जानें जरूरी बातें

क्या हो सकता है रूट?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से चलकर पुणे, सोलापुर और वाड़ी होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी. रेलवे के अनुसार, दौंड–वाड़ी और वाड़ी–गुंतकल जैसे अहम रेलवे मार्गों को पहले ही अपग्रेड कर दिया गया है, जहां ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इसके अलावा ट्रेन कलबुर्गी या हुबली के रास्ते होकर भी जा सकती है.

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

ट्रेन की टाइमिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलने की संभावना है, जबकि एक दिन मेंटेनेंस के लिए रखा जाएगा. संभावना है कि यह ट्रेन मुंबई और बेंगलुरु दोनों जगहों से रात करीब 9 बजे रवाना होगी, जिससे यात्री सुबह जल्दी अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे. 

Photo Credit: Wikimedia Commons

कितना होगा किराया?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया अभी तक आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार थर्ड AC का किराया 2,500 रुपये, सेकेंड AC का किराया 3,000 से 3,200 रुपये के बीच हो सकता है. वहीं, फर्स्ट AC के लिए यात्रियों को 3,600 से 3,900 रुपये के बीच किराया देना पड़ सकता है. 

Advertisement

कैसे होगा टिकट बुक?

ट्रेन नंबर और टाइमटेबल जारी होने के बाद यात्री IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं. 

कब लॉन्च होगी ट्रेन?

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और केएसआर बेंगलुरु के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन को इस साल दिसंबर तक लॉन्च किया जा सकता है. 

Featured Video Of The Day
Mahua Moitra-Sayani Ghosh Reaction: बंगाल में बीजेपी की जीत पर क्या बोलीं महुआ मोइत्रा-सयोनी घोष
Topics mentioned in this article